Traffic will be diverted in Dehradun on Eid, know when and where Eid ul Fitr prayers will be held on 31 March ईद पर डायवर्ट रहेगा देहरादून में ट्रैफिक, जानिए 31 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज कब-कहां होगी?, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Traffic will be diverted in Dehradun on Eid, know when and where Eid ul Fitr prayers will be held on 31 March

ईद पर डायवर्ट रहेगा देहरादून में ट्रैफिक, जानिए 31 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज कब-कहां होगी?

  • ईद-उल-फितर का चांद रविवार को नजर आया। सोमवार 31 मार्च को मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मनाएंगे। पुलिस ने ईद के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। सोमवार को घंटाघर से बिंदाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तानMon, 31 March 2025 06:57 AM
share Share
Follow Us on
ईद पर डायवर्ट रहेगा देहरादून में ट्रैफिक, जानिए 31 मार्च को ईद-उल-फितर की नमाज कब-कहां होगी?

ईद-उल-फितर का चांद रविवार को नजर आया। सोमवार 31 मार्च को मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मनाएंगे। पुलिस ने ईद के लिए ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। सोमवार को घंटाघर से बिंदाल जाने वाले ट्रैफिक को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

दर्शनलाल तथा तहसील चौक से आने वाले वाहन जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से होते हुए कैंट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। राजपुर रोड से बिन्दाल की जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

बल्लूपुर और किशननगर चौक से घंटाघर आने वाले ट्रैफिक को आवश्यकता अनुसार कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। राजपुर क्षेत्र से आने वाले वाहन, जिन्हें बिन्दाल क्षेत्र की ओर जाना है, वह दिलाराम चौक से होते हुए कैंट मार्ग से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

प्रकाशनगर ईद गाह में नमाज पढ़ने लिए जाने वाले लोगो को घंटाघर से बिन्दाल वाले मार्ग में जाने दिया जाएगा। छह स्थान पर बैरियर प्वाइंट भी बनाए गए हैं। ट्रैफिक सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक डायवर्ट रहेगा।

कहां कब होगी ईद की नमाज

- चकराता रोड ईदगाह-साढ़े सुबह आठ बजे

- सुभाषनगर ईदगाह-आठ एवं नौ बजे (नमाज दो बार)

- जामा मस्जिद पलटन बाजार-साढ़े आठ बजे

- ईदगाह मुस्लिम कॉलोनी-साढ़े आठ बजे

- जामा मस्जिद चंदरनगर-नौ बजे

- जामा मस्जिद माजरा-दस बजे

- जामा मस्जिद धामावाला धामावाला-साढ़े सात बजे

- जामा मस्जिद इनामुल्लाह बिल्डिंग-सवा आठ बजे

- मदरसा अजबपुर कलां-सुबह साढ़े आठ बजे

- जामा मस्जिद कांवली-सुबह सवा आठ बजे

- बड़ी मस्जिद कारगी-नौ बजे

- मदरसा भारूवाला-आठ बजे

- मदरसा मोरोवाला-आठ बजे

- बड़ी मस्जिद मेहूंवाला-सुबह साढ़े आठ बजे

- मस्जिद चांचक बंजारावाला-सुबह आठ बजे

- ब्रहामणवाला मस्जिद-आठ बजे

- जामा मस्जिद चूना भट्टा- सुबह नौ बजे

ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे होगी, तैयारी पूरी

ईदगाह चकराता रोड एवं पलटन बाजार जामा मस्जिद कमेटी के सदर नसीम अहमद, सचिव वसीम अहमद ने बताया कि ईदगाह में नमाज आठ बजे होगी, जामा मस्जिद में साढ़े आठ बजे होगी। ईदगाह एवं जामा मस्जिद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जमीयत उलमा ए हिंद और मदरसा दार ए अरकम की ओर से शहर की 60 ईदगाह एवं मस्जिदों की नमाज के समय की सूची जारी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।