Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari will contest in Lok Sabha elections 2024 active in BJP

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी लोकसभा 2024 चुनाव लड़ेंगे या भाजपा में दोबारा होंगे एक्टिव, बताया पूरा प्लान 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अपना पूरा प्लान बताया है। राजनीतिक में दोबारा सक्रिय होने से लेकर भाजपा संगठन

Himanshu Kumar Lall रानीखेत, संवाददाता।, Wed, 29 March 2023 12:29 PM
share Share

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर अपना पूरा प्लान बताया है। राजनीतिक में दोबारा सक्रिय होने से लेकर भाजपा संगठन, उत्तराखंड को लेकर भी कोश्यारी ने अपनी आगामी रणनीति के बारे में जानकारी दी। 

कोश्यारी का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में में उनकी सक्रिय भागीदारी का इरादा नहीं है। अब उत्तराखंड के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की तमन्ना है। उत्तराखंड से अब भी पलायन नहीं रुक पाया है। लोगों को स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करने के साथ सरकार को सुझाव देने का भी काम करेंगे। 

 मंगलवार को रानीखेत में पत्रकार वार्ता में कोश्यारी ने कहा कि भाजपा के प्रयासों से उत्तराखंड राज्य बनने के बाद प्रदेश में सरकार ने काफी काम किए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से घर-घर बिजली, पानी समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हुईं हैं।

इसके बावजूद मूलत: उत्तराखंड से आज भी पलायन नहीं रुक पाया है। कहा कि राजनीति में करीब 20-25 सालों से विभिन्न पदों पर रहकर वह काफी सेवा कर चुके हैं। कहा कि ये उनकी उनकी मूल धारणा है कि राजनीति में पदों पर लंबे समय तक रहना उचित नहीं। अब इनसे अलग होकर क्षेत्र और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है।

कोश्यारी ने कहा कि 2016 में ही उन्होंने साफ कर दिया था कि 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। कहा कि उत्तराखंड के लोगों का आग्रह और प्रधानमंत्री विश्वास का सम्मान करते हुए उन्होंने राज्यपाल क पद संभाला था, लेकिन अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने की इच्छा है। 

हालांकि कई लोग इस दिशा में पहले से काम कर रहे हैं। उनके बीच समन्वय और मार्केंटिंग का खाका तैयार किया जाएगा। विशेषकर युवाओं को कृषि, बागवानी समेत स्थानीय संसाधनों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। साथ इसके लिए सरकार के सुझाव भी देंगे। इसके बाद केश्यारी ने ताड़ीखेत में गोलू मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बिल्लेख में गोपाल उप्रेती का सेब उद्यान का भी अवलोकन किया।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें