Grand Kalash Yatra Marks Inauguration of Shri Bhagwat Katha in Jawahar Nagar जवाहर नगर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGrand Kalash Yatra Marks Inauguration of Shri Bhagwat Katha in Jawahar Nagar

जवाहर नगर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

शांतिपुरी में, जवाहर नगर स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मुख्य यजमान लक्षमण सिंह कोरंगा और उनकी पत्नी ने विभिन्न पूजन अनुष्ठान किए। कलश यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 18 Jan 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
जवाहर नगर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

शांतिपुरी, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गांव जवाहर नगर स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंदिर में मुख्य यजमान लक्षमण सिंह कोरंगा व उनकी पत्नी निर्मला देवी की वैवाहिक जोड़ी ने श्री गणेश पूजन, पंचदेव पूजन, व्यास पूजन तथा ईष्टदेव पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न किए। कलश यात्रा सुबह 9:30 बजे कथा स्थल से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शुरू होकर सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल होते हुए मां नंदादेवी मंदिर सत्संग आश्रम पहुंची। जहां अल्प विश्राम व कीर्तन-भजन करने के बाद पुन: वापस जवाहरनगर स्थित कथा स्थल पर पहुंची। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कथा में व्यास पंडित भास्करा नन्द शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से व्यक्ति न केवल सभी पापों से मुक्त होता है, बल्कि उसे मोक्ष प्राप्ति भी होती है। इस दौरान पंडित बंशीधर जोशी, लक्ष्मण कोरंगा, निर्मला देवी, कमल तिवारी, हिमांशु भट्ट, देवेंद्र कोरंगा, सोनू कोरंगा, मोहन नयाल, मोहन सिंह कोरंगा, हीरा सिंह, नेहा ठाकुर कोरंगा, तनूजा, रेनू, उमा, हेमा, प्रेमा देवी, डिगरी देवी, मीरा, दीपा,आनंदी देवी, पूजा, मनु मेहरा, मुन्नी गुणवंत, अंजू जोशी, लीला, चम्पा, नीतू, भागीरथी कविता, बिपिन चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।