Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरBJP Celebrates CM Pushkar Singh Dhami s Birthday with Cake Marathon and Cultural Events

सीएम की मां ने काटा केक, पुत्र की दीर्घायु की कामना की

खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बाढ़ पीड़ितों के साथ केक काटने के बाद, हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ। मैराथन दौड़ में सुमित और अंकिता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 16 Sep 2024 01:42 PM
share Share

खटीमा, संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बाढ़ पीड़ित खेतालसंडा खाम एवं वन रावत बस्ती के निवासियों के साथ केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस की शुरुआत की। नगरा तराई स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास में मां बिश्ना देवी ने केक काटकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री के 49 वें जन्मदिन पर पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन एवं हवन कर दीर्घायु की कामना की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री के निजी आवास पर मां बिश्ना देवी ने जन्मदिन का केक काटा और उनकी दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न संस्कृतियों थारू, कुमाउनी, बंगाली संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थारू राणा परिषद, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, लायंस क्लब, पूर्वांचल महासभा, रामलीला कमेटी, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति, भारत विकास परिषद, मुक्तिधाम समिति, तारा बाल संस्कार शाला, अखंड भारतीय संस्था, कायस्थ महासभा, वैश्य महासभा सहित खटीमा क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाले संगठनों को सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद

विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, महामंत्री मनोज बाजवा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, सीएम के पूर्व कोआडिर्नेटर रविंद्र राणा, जिला महामंत्री सतीश गोयल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, भुवन भट्ट, किशोर जोशी, नवीन बोरा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनी पोखरिया, अंजू देवी, नीलू गुप्ता, किशोर जोशी, विमला बिष्ट, विक्रम भाट, कामिल खान, तारिक मालिक, साधु सिंह नामधारी, कुलतार सिंह, राहुल सक्सेना, धाना भंडारी, राहुल अरोड़ा, राजेश राना, तरूण ठाकुर, भवानी भंडारी आदि रहे।

जन्मदिन पर आयोजित मैराथन में सुमित और अंकिता अव्वल

खटीमा। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इसमें पुरुष वर्ग में देहरादून के सुमित पहले, बरेली के मोहम्मद दूसरे और टनकपुर के मुकेश सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में टनकपुर की अंकिता बोहरा पहलेर, खटीमा की नीतू चंद दूसरे और खटीमा की नीतू मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं। मैराथन में लगभग दो हजार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सबसे कम उम्र के 6 वर्ष के बालक अंकित बिष्ट, सबसे अधिक उम्र की 62 वर्षीय गंगा देवी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, अमित कुमार पांडेय, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, महेंद्र प्रताप नंद, हेमा जोशी, दान सिंह राणा, शीशराम राणा, गौरी शंकर अग्रवाल, सुदर्शन वर्मा, विपिन पांडेय, बाबा विमलेश को सम्मानित किया। आयोजन में ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. नीरज सक्सेना, व्यायाम शिक्षक शेखर पाठक, सत्येंद्र थपलियाल, गोविंद सिंह खाती और रंजीत मेहरा ने सहयोग किया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी एवं संचालन अमित कुमार पांडेय, सतीश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें