Notification Icon

दूसरे चरण में वैक्सीनेशन के काम ने पकड़ी तेजी

पुलिस कर्मियों और नगर निगम परिसर में नगर निगम कर्मचारियों को वैक्सीन लगायी गयी। मंगलवार को 259 को वैक्सीन लगायी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीTue, 9 Feb 2021 12:10 PM
share Share

रुड़की में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का दूसरे चरण में मंगलवार को वैक्सीन लगाने के काम ने गति पकड़ ली। मंगलवार को सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मियों और नगर निगम परिसर में नगर निगम कर्मचारियों को वैक्सीन लगायी गयी। मंगलवार को 259 को वैक्सीन लगायी गयी।

रुड़की में सोमवार को कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी गई थी लेकिन वैक्सीनेशन के दूसरे चरण के पहले दिन पोर्टल में दिक्कत के कारण बहुत कम लोगों को ही वैक्सीन लग पायी। मंगलवार को दूसरे चरण की वैक्सीनेशन के दूसरे दिन काफी संख्या में पुलिस कर्मियों और नगर निगम कर्मियों को वैक्सीन लगायी गयी। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को नगर निगम के 289 कर्मचारियों को वैक्सीन लगायी जानी थी। इनमें से 161 को वैक्सीन लगायी गयी। सिविल अस्पताल में पुलिस कर्मियों और पीआरडी के 95 जवानों में से 34 को वैक्सीन लगायी गयी। वहीं, एक निजी अस्पताल में चकबंदी कर्मचारी और पीआरडी के जवानों समेत 121 लोगों को वैक्सीन लगनी थी। इनमें से 64 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगायी गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें