Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़rain and snowfall on Holi 2025 big update in Uttarakhand weather forecast

होली 2025 के दिन होगी बारिश-बर्फबारी, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, होली के दिन भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश रह सकती है। इधर, मौसम शुष्क रहने के साथ देहरादून में दिन का तापमान बढ़ने लगा है।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून, लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 March 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
होली 2025 के दिन होगी बारिश-बर्फबारी, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट

Uttarakhand Weather News Hindi: उत्तराखंड में अगले हफ्ते फिर से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में होली 2025 के दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

13 मार्च को देहरादून के साथ ही सभी पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही 3200 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के वक्त में धूप खिलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

हालांकि, 10 मार्च से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में मौसम बदलेगा और हल्की बारिश होगी, इन जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 11 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली में ही हल्की बारिश हो सकती है।

जबकि, 12 मार्च को इसका दायरा बढ़ेगा और उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के साथ बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भी बारिश बर्फबारी का मौसम रहेगा। जबकि, होलिका दहन के दिन 13 मार्च को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर पूरे राज्य में हल्की बारिश का दौर रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, होली के दिन भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश रह सकती है। इधर, मौसम शुष्क रहने के साथ देहरादून में दिन का तापमान बढ़ने लगा है।

यहां शुक्रवार को दिन में पारा 26 डिग्री सेल्सियस पार जा पहुंचा था, जिसके आज 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, रात में अभी ठंडी हवाएं चल रही हैं और तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।

नैनीताल में खिली चटक धूप, ठंड से मिली काफी राहत

नैनीताल में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं सुबह शाम हवाओं के चलते ठंड महसूस हो रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ौतरी हुई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिथौरागढ़ के कई इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से लगे माइग्रेशन गांवों ने एक बार फिर हिमपात से बर्फ की चादर ओढ़ ली है। गुंजी, नाभी, कुटी और आदि कैलास मार्ग में हिमपात हुआ है। इससे यहां गांवों को जाने वाले रास्ते भी बर्फ में ढक गए हैं। बर्फबारी के बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड से स्थानीय लोगों के साथ सेना के जवानों व श्रमिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्च माह के शुरू होने के बाद लगातार जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। पिछले 24 घंटे में गुंजी व आस पास के क्षेत्रों में कई जगह तीन फीट से अधिक हिमपात हुआ है। नाभी, कुटी में भी जमकर बर्फबारी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आदि कैलास मार्ग में कई जगह 5 से 6 फीट तक हिमपात हुआ है। जिससे गुंजी

ज्योलिडकांग सड़क को खोलने में जुटे बीआरओ की मुश्किल बढ़ गई है। लास्पा, बुगडियार, रेलकोट, नहरदेवी, मिलम के साथ ही इससे लगे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी व उसके आस पास के क्षेत्रों में बारिश हुई है। गुंजी में पिछले 24 घंटे में कई जगह 5 फीट से अधिक हिमपात हुआ है, इससे घरों को जाने वाले रास्ते बर्फ से पूरी तरह इक गए हैं। पहाड़ी

बारिश व बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

पिथौरागढ़ के गुंजी व उसके आस पास के क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश के बाद यहां की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने कहा कि इस माह के शुरू होने के बाद से क्षेत्र में आए दिन बर्फवारी हो रही है। कहा कि तापमान कम हो जाने से सभी को दिक्कत हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।