Notification Icon

एनएचपीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

धारचूला में एनएचपीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा सरकार ने नया श्रम कानून लागू कर कांट्रेक्ट...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 1 April 2021 01:50 PM
share Share

धारचूला में एनएचपीसी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा सरकार ने नया श्रम कानून लागू कर कांट्रेक्ट कर्मचारियों व दैनिक मजदूरों के हितों की अनदेखी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर ऐक्टू से संबद्ध एनएचपीसी कान्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया। यूनियन के महासचिव विनोद कुमार के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नए श्रम कानून को रद्द, कृषि कानूनों में संशोधन, एमएसपी की गारंटी, चौतरफा निजीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और सरकारी विभागों में विनिवेश पर रोक लगाने की मांग की। कहा सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर सरकार छोटे कर्मचारियों व मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देने की मंशा से काम कर रही है। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा उनके हितों को नजरंदाज किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें