Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNational Space Day Celebrations at ARIES and DSB Students Engage in Astronomy and Space Science Activities

स्कूली बच्चों ने एरीज में वैज्ञानिकों से जाने अंतरिक्ष के रहस्य

नैनीताल के एरीज संस्थान में पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने वैज्ञानिकों के साथ अंतरिक्ष के रहस्यों पर चर्चा की। डीएसबी परिसर में प्रतियोगिताओं का...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालFri, 23 Aug 2024 01:06 PM
share Share

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मनोरा पीक स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में शुक्रवार को पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। परिसर में विभिन्न गतिविधियां की गई। स्कूली बच्चों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जुड़कर वैज्ञानिकों के साथ अंतरिक्ष के रहस्यों पर चर्चा की।

लोगों के लिए दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान पर वीडियो की स्क्रीनिंग की गई और पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। वैज्ञानिकों ने बच्चों को बताया कि 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर ‘विक्रम चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। बच्चों को खगोल विज्ञान का महत्व, आदित्य एल-1 मिशन, सूर्य व सौर मौसम, एस्ट्रोसैट जैसी अंतरिक्ष दूरबीनों की जानकारी भी दी गई।

डीएसबी में प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीएसबी परिसर में डीएसडब्ल्यू बोर्ड और केयूआईआईसी ने प्रतियोगिता का आयोजन किया। ओल्ड आर्ट हॉल और रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 17 छात्रों ने भाग लिया। प्रथम स्थान आशा, द्वितीय स्थान मनीष पनेरु व तृतीय स्थान कोमल ने प्राप्त किया। यहां प्रो. ललित तिवारी, प्रो. संजय पंत, प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, डॉ. हृदयेश कुमार, डॉ. गगन होती आदि रहे l रसायन विज्ञान विभाग में भी अंतरिक्ष दिवस के मौके पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। डॉ. आकांक्षा रानी ने चलचित्र के माध्यम से इसरो की कामयाबी बताई। भाषण में प्रथम स्थान भावना त्रिपाठी, दूसरा स्थान मोहित पांडे, तीसरा स्थान श्वेता पंत को मिला l पोस्टर प्रतियोगिता में सुमन कोली प्रथम, सोनिया चौहान द्वितीय व अंजलि रौतेला, अमीषा, किरन तृतीय स्थान पर रहे l मुख्य अतिथि प्रो. सुची बिष्ट, प्रो सीमा पांडे, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. दीप शिखा जोशी, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. जावेद अहमद, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. पैनी जोशी, डॉ. ललित मोहन, प्रो. एस अली, डॉ. महेश आर्या आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें