Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़mahilla Sarathi Yojana Uttarakhand loan up to 5 lakhs 30 percent in government jobs

उत्तराखंड में महिला सारथी योजना, सरकारी नौकरियों में 30 फिसदी आरक्षण से लेकर 5 लाख तक का लोन

  • सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में मातृशक्ति की ओर से सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों को रोजगार देने में सक्षम होंगी।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तानSun, 9 March 2025 06:51 AM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड में महिला सारथी योजना, सरकारी नौकरियों में 30 फिसदी आरक्षण से लेकर 5 लाख तक का लोन

उत्तराखंड में महिला सारथी योजना शुरू हो गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फिसदी क्षैतिज आरक्षण से लेकर 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर रोजगार देने वाली बनेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री महिला सारथी योजना का शुभारंभ करते हुए सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू हुई इस योजना का विस्तार भविष्य में अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने भी महिलाओं का हौसला बढ़ाया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि आज हमारी मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में मातृशक्ति की ओर से सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से दूसरों को रोजगार देने में सक्षम होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तीकरण जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज पर, लखपति दीदी योजना आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें