Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुर12-Year-Old Boy Accused of Molesting 6-Year-Old Girl in Bajpur Village

बाजपुर में छह वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकतें

बाजपुर के एक गांव में 12 वर्षीय किशोर पर 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरMon, 2 Sep 2024 03:51 PM
share Share

बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली से सटे एक गांव में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर पर 6 वर्ष की मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं बच्ची का मेडिकल करा मामले की जांच महिला एसआई को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, बीते रविवार को एक गांव निवासी महिला कोतवाली पहुंची। उसने गांव के ही एक 12 वर्षीय किशोर पर उसकी 6 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। तहरीर में उसने बताया कि उसकी पुत्री घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि किशोर आया और उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर पास के खाली मकान में ले गया। वहां उसने पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कीं। उसकी बेटी रोते हुए घर आई और उसके कपड़े खून से सने थे। पूछने पर उसने घटना के बारे में जानकारी दी। आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के साथ पहले भी यह किशोर के गलत हरकतें कर चुका है। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं मासूम की मेडिकल जांच कराई गई है।

कोट..

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मासूम की मेडिकल जांच कराई है। मामले की जांच महिला एसआई रुचिका कर रही हैं।

-विनोद फर्त्याल, एसएसआई, बाजपुर कोतवाली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें