Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़How will we get free wheat rice sugar Problems increased due to non issuance of ration in Uttarakhand

फ्री गेहूं, चावल-चीनी अब कैसे मिलेगा? उत्तराखंड में राशन जारी नहीं होने से बढ़ी परेशानी

  • उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। जिलाधिकारी ने 26 मार्च को खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया था, तब कई अनियमितताएं सामने आईं।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 11:23 AM
share Share
Follow Us on
फ्री गेहूं, चावल-चीनी अब कैसे मिलेगा? उत्तराखंड में राशन जारी नहीं होने से बढ़ी परेशानी

उत्तराखंड में फ्री गेहूं, चावल-चीनी पर सकंट गहराने लगा है। ऐसे में राशन उभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून जिले में गूलरघाटी स्थित खाद्य गोदाम के वरिष्ठ विपणन अधिकारी के सस्पेंड होने के बाद से गोदाम से 203 राशन की दुकानों को अप्रैल का राशन जारी नहीं हो पाया।

इससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। जिलाधिकारी ने 26 मार्च को खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया था, तब कई अनियमितताएं सामने आईं।

अनाज के सैंपल फेल होने पर जिलाधिकारी ने कई कुंतल अनाज नष्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वरिष्ठ विपणन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन, इस कार्रवाई के बाद गोदाम से अप्रैल का राशन दुकानों को जारी नहीं हो पाया है।

गोदाम से देहरादून के 203 डीलरों के साथ दूसरे जिलों में भी अनाज की सप्लाई होती है। सभी जगह सप्लाई प्रभावित हो गई है। अमूमन महीने की पहली तारीख से राशन डीलर गोदाम से अनाज लेकर अपने उपभोक्ताओं को वितरित करना शुरू कर देते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें