Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हल्द्वानीProtests Against Ring Road Project Continue for Sixth Day in Haldwani

धरना स्थल पर पहुंचे लोनिवि अधिकारियों का किया घेराव

हल्द्वानी। कार्यालय संवाददाता रिंग रोड परियोजना के विरोध में किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का

धरना स्थल पर पहुंचे लोनिवि अधिकारियों का किया घेराव
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 16 Sep 2024 02:25 PM
हमें फॉलो करें

-रिंग रोड प्रोजेक्ट के विरोध में संघर्ष समिति का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा -प्रदर्शनकारी क्षेत्रवासियों से वार्ता को पहुंचे थे लोनिवि के सहायक अभियंता

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। रिंग रोड परियोजना के विरोध में किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। अपने खून से शासन-प्रशासन को पत्र लिखने की चेतावनी को प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से वार्ता के बाद वापस ले लिया।

रामलीला मैदान गन्ना सेंटर में सोमवार को धरनास्थल पर राजस्व विभाग से उप निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता धरनास्थल पर पहुंचे। आंदोलनकारियों ने अधिकारियों से रिंग रोड के लिए हुए सर्वे के बारे में जानकारी मांगी। कहा कि अभी तक कितने सर्वे हुए हैं, क्योंकि किसानों की जानकारी में गांव में तीन सर्वे किए गए हैं। इस पर लोनिवि अभियंता ने बताया कि रिंग रोड के लिए सिर्फ एक सर्वे हुआ है, जो मोटाहल्दू-गन्ना सेंटर वाला है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान लोनिवि अभियंता का घेराव किया और अपनी कृषि और रिहायश की जमीन नहीं देने की बात कही। साथ ही खेत और घरों में लगाए सीमांकन के पिलर 48 घंटे के भीतर हटाने की मांग की। इस दौरान ललित मोहन नेगी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश कुल्याल, समिति उपाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, नवीन दुर्गापाल, सचिव लक्ष्मण सिंह बोरा, संयोजक आनंद सिंह दरम्वाल, प्रवक्ता विशाल भोजक, पवन जोशी, कमल दुर्गापाल, ममता उपाध्याय, पुष्पा देवी, रेखा, उमा बोरा, कमल बोरा, शांति कापड़ी आदि मौजूद रहे।

कमलुआगांजा में भी शुरू हुआ धरना

हल्द्वानी। रिंग रोड से किसानों को हो रहे नुकसान के विरोध में किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर कमलुआगांजा में भी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस दौरान भाजपा नेता लाखन सिंह निगल्टिया और प्रमोद बोरा ने कहा की रिंग रोड का जो सर्वे किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। कहा कि रिंग रोड को पुराने सर्वे के अनुसार जंगल के किनारे-किनारे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि रिंग रोड परियोजना रद नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने भी प्रदर्शनस्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की। इस दौरान देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, गणेश जंतवाल, रमेश चंद्र भट्ट, योगेश जोशी, अभिषेक क्यूरा, दिनेश फुलारा, सतीश चन्द्र, करन निगल्टिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें