Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Gang rape with 15 year old girl two minors did shameful act in Rishikesh

15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, ऋषिकेश में दो नाबालिगों ने की शर्मनाक करतूत

  • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, ऋषिकेश, हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 04:56 AM
share Share

ऋषिकेश में दो किशोरों ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की घटना तीन दिन पूर्व की है। क्षेत्र की एक किशोरी से 16-16 वर्ष के दो किशोरों ने दुराचार किया। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई।  बुधवार को पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें