Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Dhami government distributed responsibilities among 18 BJP leaders in Uttarakhand Puneet Mittal among 18 got responsib

धामी सरकार ने 18 BJP नेताओं को उत्तराखंड में बांटे दायित्य, पुनीत मित्तल समेत इनकों मिली आयोग की जिम्मेदारी

  • देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड और जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई।

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 07:54 AM
share Share
Follow Us on
धामी सरकार ने 18 BJP नेताओं को उत्तराखंड में बांटे दायित्य, पुनीत मित्तल समेत इनकों मिली आयोग की जिम्मेदारी

धामी सरकार ने उत्तराखंड में भाजपा के 18 और नेताओं को दायित्व सौंप दिए हैं। बीते मंगलवार को 20 नामों की पहली सूची के बाद शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मंजूरी के बाद सरकार ने देर शाम इसके आदेश किए गए।

आदेश के अनुसार, गीता रावत को राज्यस्तरीय सतर्कता समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष जड़ीबूटी सलाहकार समिति बनाया गया है।

सुभाष बड़थ्वाल को उपाध्यक्ष राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद, पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद, गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष प्रदेशीय मौन परिषद, गीता राम गौड़ को उपाध्यक्ष जनजाति सलाहकार परिषद, डॉ. जयपाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति नियुक्त किया गया।

देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति, अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड और जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा शंकर कोरंगा को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय जलागम परिषद, महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष चाय विकास सलाहकार परिषद, सरदार मनजीत सिंह को सह अध्यक्ष प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति, नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनाया है।

अशोक नबयाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद बनाया गया है। दायित्व आवंटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंपे गए विभागीय दायित्वों से प्रदेश में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण में मदद मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें