धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, 4 पद खाली; 1 मंत्री की हो सकती छुट्टी
- धामी सरकार के कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच बीजेपी विधायकों के बीच लॉबिंग भी शुरू हो गई है। सूत्रों की बात का भरोसा करें तो बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायकों ने नई दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट का विस्तार जल्द संभव हो सकता है। राजनैतिक सूत्रों की बात मानें तो एक एक कैबिनेट मंत्री की छुट्टी भी हो सकती है।
सरकार की ओर से इस ओर इशारा किया गया है। धामी सरकार के कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच बीजेपी विधायकों के बीच लॉबिंग भी शुरू हो गई है। सूत्रों की बात का भरोसा करें तो बीजेपी के कई वरिष्ठ विधायकों ने नई दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।
दूसरी ओर, एक कैबिनेट मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने की अटकलें भी काफी प्रबल हो रहीं हैं। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ बीजेपी में भी रोष है तो दूसरी और, कांग्रेस और उक्रांद जैसी राजनैतिक पार्टियां भी खुल कर विरोध में उतर आईं हैं।
उत्तराखंड विधानसभा बजट के दौरान विवादित बयान के बाद राजनैतिक माहौल काफी गरमरा गया था ।कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सड़कों पर जमकर विरोध-प्रदर्शन भी हुआ था।
हालांकि,बीजेपी ने मंत्री के स्पोर्ट में काफी कुछ बोला भी था, लेकिन इससे राजनैतिक पार्टियों का विरोध थमते नजर नहीं आया था। विदित हो कि इससे पहले भी इन कैबिनेट मंत्री का विवादों से नाता रहा है।
धामी कैबिनेट में चार पद हैं खाली
सूत्रों का कहना है कि यदि प्रेमचंद पर जल्द एक्शन होता है तो कैबिनेट के अन्य चार खाली पद भी अभी भरे जा सकते हैं। कैबिनेट विस्तार में हरिद्वार और नैनीताल जिले से प्रतिनिधित्व मिलना तय माना जा रहा है। इन दोनों बड़े जिलों से अभी तक धामी कैबिनेट में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।