Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़couple ran away from home Chhattisgarh married after 10 months husband wife suicide in Uttarakhand

छत्तीसगढ़ में घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, उत्तराखंड में 10 महीने बाद पति-पत्नी ने एकसाथ दी जान

  • प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि धूलकोट में ग्राफिक एरा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 April 2025 10:05 AM
share Share
Follow Us on
छत्तीसगढ़ में घर से भागकर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, उत्तराखंड में 10 महीने बाद पति-पत्नी ने एकसाथ दी जान

उत्तराखंड में लड़के और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी के शव मजदूर आवास के पाइप में फंदे के सहारे लटके मिले। जान देने का कारण दोनों के बीच शनिवार रात हुआ विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दोनों ने छत्तीसगढ़ के घर से भागकर करीब 10 महीने पहले शादी की थी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवाए। दोनों के परिजनों को देहरादून बुलाया गया है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि धूलकोट में ग्राफिक एरा अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे इलेक्ट्रिशियन और उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस मौके पर पहुंची तो भास्कर लाल उम्र 28 वर्ष पुत्र बाबूराम चंद्राकर निवासी कुआं, तहसील सहसपुर लोहारा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ और उसकी पत्नी जनिक गौड़ उम्र 26 वर्ष के शव मजदूर आवास की छत में लगे पाइप से लटके थे।

पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच शवों को फंदे से उतारा। इस दौरान शुरुआती जांच में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके से मृतकों के परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

तकरार में साथ में दे दी जान

प्रेमनगर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घटना के बाद मौके पर काम करने वाले अन्य मजदूरों से पूछताछ की गई। इस दौरान कई मजदूर भास्कर के मूल पते के आसपास के मिले। इनसे पूछताछ में पता लगा कि जनिक और भास्कर ने करीब दस महीने पहले भागकर शादी की।

भास्कर इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। डेढ़ महीने पहले जनिक के साथ धूलकोट में इस निर्माणाधीन साइट पर पहुंचा। पत्नी भी काम में हाथ बंटाती। साथ में रहने वाले अन्य मजूदरों को दोनों के बीच झगड़ा होने का पता लगा।

हर रोज सुबह भास्कर मोटर चलाकर निर्माणाधीन स्थल पर रखे टैंकों में पानी भारता था। रविवार सुबह उसने पानी नहीं भरा। फोन करने पर संपर्क नहीं हुआ। तलाश करते हुए लोग उसके निवास पर पहुंचे। वहां अंदर से कुंडी बंद थी। जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा तो दोनों लटके मिले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें