मौसम साफ होने से चमोली के माणा हिमस्खलन रैस्क्यू शुरू, आर्मी-आईटीबीपी के जवान तैनात
- जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने बताया हिमस्खलन में गम्भीर रूप से घायल जिन तीन लोगों का इलाज माणा आई टी बी पी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें आज शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ सेना अस्पताल में लाया गया है।

शुक्रवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा के निकट हिमस्खलन हादसे में फंसे 55 मजदूरों, कार्मिकों में 33 को सकुशल निकालने के बाद शेष लोगों को निकालने के लिए शनिवार को माणा में स्थित आई टी बी पी, सेना, बी आर ओ के जवानों अधिकारियों ने रैक्स्यू अभियान सुबह से शुरू कर दिया है।
जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने बताया हिमस्खलन में गम्भीर रूप से घायल जिन तीन लोगों का इलाज माणा आई टी बी पी अस्पताल में चल रहा था। उन्हें आज शनिवार को सेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ सेना अस्पताल में लाया गया है। बताया गम्भीर रूप से घायल और उपचार के लिए लाये गये घायलों की स्थिति नियंत्रण में है।
जिलाधिकारी ने बताया जोशीमठ में एन डी आर एफ के जवान पहुँच गये हैं। एन डी आर एफ के 28 जवान जोशीमठ में उपलब्ध हैं। एस डी आर एफ समेत अन्य सुरक्षा और राहत दल गोविन्द घाट और हनुमान चट्टी में है। जिलाधिकारी ने कहा मौसम साफ हो रहा है। केन्द्र से मिलने वाली सहायता मे तेजी आयेगी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।