Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बागेश्वरUttarakhand Sanskrit Academy Organizes Sanskrit Promotion Competitions in October

संस्कृत प्रतियोगिता के कार्यक्रम तय

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रचार के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। 15 और 16 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएँ होंगी। जिला स्तर पर सफल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 17 Sep 2024 03:03 PM
share Share

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रचास संवर्द्धन व संरक्षण के लिए कार्यक्रम तय हो गए हैं। इस साल ब्लॉक स्तर पर 15 व 16 अक्ब्तूबर को प्रतियोगिता होगी। विकास खंड स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी जिला स्तर पर पर भाग लेंगे। जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता संस्कृत नाटक, समूहगान, नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण तथा श्लोकोच्चारण वर्ग की होगी। कपकोट, गरुड़ व बागेश्वर खंड की खंड स्तरीय प्रतियोगिता क्रमश: राइंका सौंग, राइंका गरुड़ तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में होगी। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता विक्टर मोहन जोशी राइंका बागेश्वर में 22 व 23 अक्टूबर को हेागी। मुख्या शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन से समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वह अनिवार्य रूप से खंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लें। यह जानकारी जिला संयोजक दीप चंद्र जोशी ने दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें