Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाMinimum temperature reached seven degrees in Ranikhet

रानीखेत में न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंचा

नगर सहित क्षेत्र भर में ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंड में काफी इजाफा हुआ है। रात में हल्का पाला भी लोगों की मुश्किले बढ़ा रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाWed, 13 Nov 2019 12:44 PM
share Share

नगर सहित क्षेत्र भर में ठंड में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में धूप खिलने के बाद भी ठंड में काफी इजाफा हुआ है। रात में हल्का पाला भी लोगों की मुश्किले बढ़ा रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम बदलने के साथ इन दिनों क्षेत्र के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि क्षेत्र भर में इन दिनों पूरा दिन धूप खिली हुई है। लेकिन नवंबर माह की शुरूआत से ही क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में आई कमी और बढ़ती ठंड ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें