Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़wife cheated on her husband and married her boyfriend now woman has got lifelong wound

पति को धोखा देकर पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, अब महिला को मिला जिंदगी भर का जख्म

  • बरेली से प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को धोखा देकर प्रेमी से शादी कर ली। पति को तलाक देकर महिला प्रेमी के साथ ही रहने लगी।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेलीSun, 30 March 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
पति को धोखा देकर पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड से कर ली शादी, अब महिला को मिला जिंदगी भर का जख्म

यूपी के बरेली से प्रेम-प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति को धोखा देकर प्रेमी से शादी कर ली। पति को तलाक देकर महिला प्रेमी के साथ ही रहने लगी। तीन साल तक साथ रहने के बाद महिला को ही धोखा मिल गया। दरअसल महिला की शादी के बाद गांव के एक युवक से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद युवक महिला को लेकर फरार हो गया। युवक ने महिला को उसके पति से तलाक दिलवा दिया और फिर खुद शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कई सालों तक साथ रहे। महिला ने जब प्रेमी बने पति से ससुराल ले जाने को कहा तो उसने डिमांड कर दी। डिमांड पूरी न होने पर महिला को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद महिला ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पूरा मामला बिथरी चैनपुर के गांव पुरनापुर का है। यहां की रहने वाली महिला संगीता ने पुलिस को बताया कि 2021 में उसकी शादी छोटी विहार के धर्मपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद ही गांव का रंजीत उनसे फोन पर बात करने लगा। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे। रंजीत उससे शादी करने की बात करता था। उसने पति से तलाक लेने का दबाव बनाया। कुछ दिन बाद ही महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। इसके बाद रंजीत उसे भगा ले गया।

ये भी पढ़ें:फायरिंग कर घर से प्रेमिका को उठा ले गया प्रेमी, नौ घंटे बाद लहूलुहान मिली महिला

रंजीत ने बरेली में एक किराए पर कमरा लिया और वहीं दोनों रहने लगे। तीन साल साथ रहने के बाद रंजीत ने उससे शादी कर ली। महिला ने बताया कि एक दिन उसने रंजीत से अपने घर ले जाने को कहा। रंजीत महिला को घर ले आया तो यहां ससुराल वाले उससे तरह-तरह की डिमांड करने लगे। खुद पति रंजीत ने उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की। डिमांड पूरी करने से मना किया तो सास विमला देवी, ननद नीलम व प्रेमलता, ननदोई लोकेश, चचिया ससुर राजेश व जेठ बबलू ने धक्का देकर घर से निकाल दिया। उन्होंने विरोध किया तो हत्या कर शव फेंकने की धमकी दी। इसके बाद महिला को अपने पहले पति को धोखा देने वाली बात का एहसास हुआ। महिला फिर सीधे थाना बिथरी पहुंची और सभी ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

अगला लेखऐप पर पढ़ें