Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़lover took away his girlfriend from her home after beating and firing woman was found bloody condition nine hours later

मारपीट और फायरिंग कर घर से प्रेमिका को उठा ले गया प्रेमी, नौ घंटे बाद लहूलुहान हालत में मिली महिला

  • अलीगढ़ जिले में शुक्रवार देररात एक बजे युवक ³ने विधवा प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मां व सास को तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद फायरिंग की करके प्रेमिका का अपहरण करके ले गया।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, दादों (अलीगढ़)Sat, 29 March 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट और फायरिंग कर घर से प्रेमिका को उठा ले गया प्रेमी, नौ घंटे बाद लहूलुहान हालत में मिली महिला

यूपी के अलीगढ़ जिले में शुक्रवार देररात एक बजे युवक ने विधवा प्रेमिका के घर में घुसकर उसकी मां व सास को तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद फायरिंग की करके प्रेमिका का अपहरण करके ले गया। नौ घंटे बाद आरोपी महिला को करीब सात किलोमीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़ गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव नगला जीवाराम निवासी छोटे उर्फ याकेश के कस्बा लहरा की महिला से करीब छह साल से प्रेम संबंध हैं। छोटे अपने साथी दादों क्षेत्र के गांव हारुनपुर खुर्द निवासी बिजू उर्फ विजेंद्र, पाली के गांव हरनोट निवासी राजू व कुछ अज्ञात लोगों के साथ बाइकों से आया। दीवार से मकान की छत पर चढ़कर अंदर आ गया और महिला को साथ ले जाने लगा। इसी दौरान घर में सो रही प्रेमिका की मां, जेठानी, जेठ, सास जाग गए, उन्होंने विरोध किया।

आरोप है कि छोटे ने तमंचे से फायरिंग करते हुए मां और सास के साथ बट से मारपीट कर दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी बीच आरोपी महिला को साथ ले गया। जेठ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। मकान में लगे कैमरे देखे, जिसमें पूरा घटनाक्रम पता चला। दीवारों पर कई राउंड गोली के निशान मिले।जेठ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार सुबह नौ बजे पालीमुकीमपुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव नगला देसी के माजरा अहेरिया नगला के पास महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने घायल को बिजौली स्वास्थ्य केंद्र भेजा। उसके शरीर पर तमंचों की बट की चोट के निशान थे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक साल पहले भी आरोपी पर हुआ था मुकदमा

महिला के पति की वर्ष 2018 में ब्लड कैंसर से मौत हो चुकी है। महिला अपनी तीन बेटियों के साथ मकान की ऊपरी मंजिल में रहती हैं। पुलिस के अनुसार छोटे अक्सर महिला से मिलने आता था। कुछ समय पूर्व महिला के पिता की भी बीमारी से मौत हो गई। इसके चलते महिला की मां भी उसी के साथ आकर रहने लगी। एक साल साल पहले भी छोटे रात में घर में घुस आया था। महिला के साथ मारपीट करके छेड़छाड़ की थी। उस समय महिला ने भाई ने थाना दादों में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद छोटे का आना बंद नहीं हुआ।

10 साल से दादों में रह रहा परिवार

महिला के पति व जेठ मूलरूप से पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव के रहने वाले हैं। 10 साल से कस्बा लहरा में सांकरा रोड पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इनके पिता डाक्टर थे। इसके चलते जेठ भी मकान में ही क्लीनिक चलाते हैं। दोनों भाइयों की शादी 15 साल पहले कासगंज के सोरों क्षेत्र के एक गांव निवासी बहनों से हुई थी।

पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप

महिला के जेठ ने पुलिस पर तहरीर बदलवाकर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। शुरुआत में परिजनों ने सेफ का लॉक तोड़ने, अपहरण व लाखों की नगदी लूटने आरोप लगाया था। पूरी घटना वॉइस रिकॉर्डिंग वाले कैमरों में कैद हुई है।

एसपी देहात अमृत जैन ने बताया, महिला को बरामद कर लिया गया है। उसका इलाज चल रहा है। महिला व आरोपी युवक के बीच प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें