UP Weather: 2 और 3 फरवरी को बारिश के संकेत, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड
- यूपी में दोबारा बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। जल्द यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। अभी बादल छाए नहीं हैं, लेकिन बारिश की आहट है। दो और तीन फरवरी को बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक फरवरी तक आसमान साफ रहेगा।
यूपी में दोबारा बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। जल्द यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। अभी बादल छाए नहीं हैं, लेकिन बारिश की आहट है। दो और तीन फरवरी को बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। सुबह से तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। जबकि रात का तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।
अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी
बुधवार को अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 6.9 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम होकर 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92 दर्ज किया गया। दो और तीन फरवरी को हल्के या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान
अगले दो तीन दिन हवा का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद बारिश की संभावना है। कई शहरों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
तापमान में बदलाव
आने वाले दो दिन में तापमान में बदलाव के आसार हैं। गुरुवार को कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इससे तापमान में गिरावट रही। बारिश की संभावना के कारण तापमान में गिरावट की भी संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमाल डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, 2 और 3 तारिख को बारिश होने के बाद इस तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
हवा बढ़ा सकती है ठंड
बारिश होने के बाद हवा के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। शीतलहर से ठंड बढ़ेगी और तापमान गिरेगा।