Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather update cold is about to bid farewell in up now the temperature will increase gradually

UP Weather Update: यूपी में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, ठंड की हो रही विदाई

  • यूपी के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में अधिकतम तापमान में और वृद्धि‍ हो सकती है। अगले 5 दिनों तक के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्‍क बने रहने की संभावना है।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, हिन्‍दुस्‍तान, गोरखपुरMon, 10 Feb 2025 10:46 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather Update: यूपी में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, ठंड की हो रही विदाई

UP Weather Update: यूपी में अब ठंड की विदाई हो रही है। यूपी के कई शहरों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में अधिकतम तापमान में और वृद्धि‍ हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक के लिए फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इस दौरान मौसम शुष्‍क बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं छिछला से मध्‍यम कोहरा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28:3 डिग्री सेल्सियस झांसी में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्‍यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अयोध्‍या में दर्ज किया गया था। राज्‍य के सभी मंडलों में रात के तापमानों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ।

वहीं पूर्वी यूपी के मौसम में भी बदलाव होने लगा है। हवाओं में ठंडक का असर अब कम होगा। रविवार को दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। रविवार को दिन के तापमान में करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। रात की हवाओं में सर्दी का असर बदस्तूर बना है। पहाड़ों से टकराकर आ रही पछुआ के कारण रात के तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। जिससे रात में सर्दी के सितम में इजाफा हुआ।

ये भी पढ़ें:हुक्‍का बार गैंगरेप केस: किशोरियों से देह व्‍यापार कराने वाली रेशमा गिरफ्तार

पिछले तीन दिन तक चली सर्द हवाओं से रविवार को रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया था। रविवार को बेहद ठंडी रात रही। हालांकि सूबे में सबसे ज्यादा ठंडी रात बस्ती व बहराइच में रही। जहां रात का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बस्ती में सामान्य से 4.4 और बहराइच में सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ये भी पढ़ें:गुड न्‍यूज: गोरखपुर एयरपोर्ट और जंक्शन के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन

रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह कोहरा छाने और दोपहर में अच्छी धूप खिलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार को उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा। बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहा। यह स्थिति अभी एक-दो दिन और रहेगी। आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त होगी।

पारा पहुंचा 28.5 डिग्री,इसी महीने से गर्मी का आगाज

ताजनगरी आगरा में गर्मी फरवरी में ही जोर मार रही है। रविवार को दिन का तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानि इसी महीने गर्मी का आगाज होने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। आमतौर पर 28 से 30 डिग्री का तापमान मार्च के पहले सप्ताह में होता है। लेकिन, इस बार सर्दी जल्दी विदाई ले रही है। बीते दिनों बारिश के बाद दो से तीन दिन तक सर्द हवाएं चलीं। इस बीच तापमान में भी बढ़ोतरी होती रही। अब दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री ज्यादा होकर 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम होकर 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस कारण अभी रात की हल्की सर्दी शेष है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी तक दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे भी अधिक हो सकता है। ऐसे में गर्मी की शुरुआत हो जाएगी।

मेरठ में आज से तापमान में दर्ज हो सकती है बढ़ोतरी

मेरठ सहित वेस्ट यूपी में पिछले कई दिनों से जारी हवा की मार से रविवार को थोड़ी राहत रही। रविवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन-रात का तापमान क्रमश 26.6 एवं 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जहां रात का तापमान सामान्य दर्ज हुआ। वहीं दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अब सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह में कुछ इलाकों में कोहरा हो सकता है। हालांकि दिन अब आने वाले दिनों में साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री और अधिकतम 26 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें