Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Weather Report Today Temperature Decrease Rain Forecast for next two days

UP Weather: बदला यूपी का मौसम! दो दिन तूफान-गरज के साथ होगी बारिश, गिरेगा तापमान

  • एक बार फिर से यूपी में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तूफान संग बिजली गरजने का अलर्ट जारी किया है। सुबह से बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की प्रबल आशंका है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 28 Feb 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: बदला यूपी का मौसम! दो दिन तूफान-गरज के साथ होगी बारिश, गिरेगा तापमान

एक बार फिर से यूपी में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तूफान संग बिजली गरजने का अलर्ट जारी किया है। सुबह से बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की प्रबल आशंका है। इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज हुआ था, जो गुरुवार को गिरकर 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

फरवरी के महीने में बदले मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास करा दिया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में अप्रैल और मई का तापमान शहरवासी झेल रहे थे। बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिन में खिलने वाली धूप से लोगों के हालात खराब थे। आलम ये था कि बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों ने फरवरी में ही आलू की खुदाई कराना शुरू कर दिया था। घरों में पंखे चलने लगे थे।

ये भी पढ़ें:अयोध्या रेलवे जंक्शन पर भड़के साधु ने पीएसी जवान पर किया त्रिशूल से हमला, अरेस्ट

लेकिन, गुरुवार को फिर से मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को तूफान संग बिजली गरजेगी। सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। बता दें कि विगत 27 फरवरी को ही मौसम विभाग ब्रज के जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी कर चुका है।

पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 28.9 डिग्री दर्ज हुआ है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक होकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पारे में भी गिरावट होगी। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

तूफान से किसानों की आफत

मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने फिर से संकट के बादल हैं। तूफान और बारिश से आलू, गेहूं और सरसों तीनों ही फसलों में नुकसान होगा। तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों के पौधे गिर सकते हैं। वहीं आलू की खुदाई भी रुक जाएगी। खेतों में नमी होने के कारण ट्रैक्टर नहीं चलेंगे। कृषि विज्ञानिकों का कहना हैं कि बारिश और तेज हवाएं सर्वाधिक नुकसान गेहूं में करती हैं। पूरी फसल खेत में लेट जाती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें