UP Weather: रात का तापमान फिर गिरा, सर्दी का अहसास, तेज हवा से बदलेगा मौसम
- यूपी में आंधी जैसी पछुआ के कारण पारा गिर गया। एक दिन पहले जहां ऊपरी तलों वाले घरों में पंखे चलने लगे थे, वही गुरुवार को बंद हो गए। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हवा का रुख बदलने और गति ज्यादा होने से ऐसा हुआ है।

यूपी में आंधी जैसी पछुआ के कारण पारा गिर गया। एक दिन पहले जहां ऊपरी तलों वाले घरों में पंखे चलने लगे थे, वही गुरुवार को बंद हो गए। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हवा का रुख बदलने और गति ज्यादा होने से ऐसा हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल 14.5 था। इसी तरह अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री रहा जो बुधवार को 28 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति 30 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही।
मौसम विभाग के निदेशक एमआर रानाल्कर के अनुसार पछुआ की रफ्तार शुक्रवार और शनिवार को भी ज्यादा रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद हवा की रफ्तार तेज हुई है। आईएमडी ने भी अगले 48 घंटे तेज सतही हवा का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुमान के अनुसार दिन के समय सतही तेज हवा चल सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।
तापमान में बदलाव के साथ ही ठंड का अहसास होने लगा है। यूपी में फिर से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सतही हवाओं ने फिर से गलन और ठंड की वापसी करा दी है। दिन और रात का तापमान भी ऊपर नीचे होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। बता दें कि बीते दिनों से मौसम बदल गया है।
दिन में खिलने वाली धूप के कारण तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस और उससे ऊपर रहा है। धूप में गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन, रातें ठंडी थीं। गुरुवार से फिर से मौसम ने करवट बदली। दिन में 10 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवा चली। इससे गलन और सर्दी बढ़ा दी। लोगों का खुली हवा में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था।
सुबह-शाम हल्के कोहरे की संभावना
मौसम विभाग ने शनिवार तक इसी प्रकार तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो सामान्य से अधिक है। रविवार से सुबह-शाम धुंध और हल्के कोहरे की संभावना व्यक्त की है।