UP Weather Report Today IMD Forecast Heatwave Alert Temperature increase to 41 Degrees UP Weather: गर्मी से राहत नहीं, तापमान 41 डिग्री के पार, दिन में तेज हवाओं से मौसम बदलने के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather Report Today IMD Forecast Heatwave Alert Temperature increase to 41 Degrees

UP Weather: गर्मी से राहत नहीं, तापमान 41 डिग्री के पार, दिन में तेज हवाओं से मौसम बदलने के आसार

यूपी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। तापमान उछाल मारने लगा है। दिन का पारा 40-41 डिग्री को पार कर गया। साथ में उमस भी हावी होने लगी है। आने वाले दिनों में दोनों की डबल मार पड़ेगी। जेठ माह की दुपहरी परेशान करेगी।

Srishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 14 May 2025 06:56 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: गर्मी से राहत नहीं, तापमान 41 डिग्री के पार, दिन में तेज हवाओं से मौसम बदलने के आसार

यूपी में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। तापमान उछाल मारने लगा है। दिन का पारा 40-41 डिग्री को पार कर गया। साथ में उमस भी हावी होने लगी है। आने वाले दिनों में दोनों की डबल मार पड़ेगी। जेठ माह की दुपहरी परेशान करेगी। आज फिर एक बार पिछले दो दिनों की तरह आसमान साफ रहने के बाद सुबह की शुरूआत तेज धूप से हुई। दोपहर में आशिंक रूप से गर्म हवाएं भी चलने का अनुमान है। छांव में भी राहत मिलना मुश्किल। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी सताएगी। तापमान 41 डिग्री के पार होगा। दिन में तेज हवाओं से मौसम बदलने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम होकर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम होकर 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 62 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। 18 मई तक दिन का तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। विक्षोभों के असर से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में हीट वेव का आगाज हो गया है।

ये भी पढ़ें:50 हजार मांगी थी रिश्वत, पहली किश्त लेते रंगेहाथ कानूनगो गिरफ्तार

कई शहरों में अब रात की तपन भी बढ़ रही है। हालांकि, पश्चिम यूपी में मंगलवार शाम आए आंधी ने कुछ राहत दिखाई लेकिन बुधवार सुबह से फिर तेज धूप ने गर्मी का अहसास करवा दिया। बदली के बावजूद तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। जब तक शुष्क गर्मी नहीं पड़ती तब तक पसीना बहाने वाली गर्मी जारी रहेगी। राहत वाली बात रही कि हवा की रफ्तार में वृद्धि हो गई। औसतन सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। प्रदेश में फिलहाल 18 मई तक जबर्दस्त गर्मी की संभावना जताई गई है। यूपी में धीरे-धीरे हीट वेव का दायरा बढ़ता जाएगा।