Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather heat wave can wreak havoc in up this week rain will provide relief amid the scorching heat

UP Weather: यूपी में इस हफ्ते हीट वेव ढा सकती है कहर, झुलसाने वाली गर्मी के बीच बारिश देगी राहत

  • उत्‍तर प्रदेश में इस हफ्ते झुलसाने वाले लू के थपेड़े पड़ सकते हैं। पश्चिमी यूपी में सोमवार से हीट वेव की शुरुआत होगी। तीन दिनों तक असर रहेगा। इसके बाद आंधी-पानी से एक-दो दिन राहत की संभावना है। पूर्वी यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।

Ajay Singh नई दिल्ली/लखनऊ, हि.ब्यूMon, 7 April 2025 03:32 PM
share Share
Follow Us on
UP Weather: यूपी में इस हफ्ते हीट वेव ढा सकती है कहर, झुलसाने वाली गर्मी के बीच बारिश देगी राहत

UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में इस हफ्ते झुलसाने वाले लू के थपेड़े पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पश्चिमी यूपी में सोमवार से बुधवार तक कई स्थानों पर उष्ण लहर चलने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी यूपी में सोमवार से हीट वेव की शुरुआत होगी। तीन दिनों तक असर रहेगा। इसके बाद आंधी-पानी से एक-दो दिन राहत की संभावना है। पूर्वी यूपी में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। मंगलवार से गुरुवार तक 50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में रविवार को पारा 38.8 डिग्री रहा।

यूपी सरकार ने जिलों को सतर्क किया

मौसम विभाग के खतरनाक पूर्वानुमान के जवाब में यूपी सरकार ने जिला प्रशासन को शमन उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है। राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि जिला प्रशासन को संभावित प्रतिकूल गर्मी के बारे में सचेत कर जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। जिलों के अस्पतालों को भी गर्मी से संबंधित रोगों में वृद्धि पर एहतियातन सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य भर में पशु आश्रय स्थलों को पशुओं को छायादार क्षेत्र, पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

मार्च के बाद अप्रैल में भी प्रयागराज सबसे गर्म

मार्च के बाद अब अप्रैल में भी गर्मी का रिकॉर्ड टूटेगा। रविवार को भी प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग के अनुसार आठ से 10 अप्रैल तक तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसे में दिन में लू का अहसास होगा।

रविवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। इविवि में के. बनर्जी समुद्री और वातावरण विभाग के मौसम वैज्ञानिक प्रो. शैलेन्द्र राय ने बताया कि प्रदेश में प्रयागराज का तापमान सबसे अधिक रहा। वहीं दूसरे स्थान पर वाराणसी 40.5, हमीरपुर व फतेहपुर का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

डॉ. राय के अनुसार राजस्थान में चल रहीं गर्म हवाओं के कारण यहां भी तापमान में वृद्धि होगी। तापमान अधिक होने और सतही हवाएं चलने से लू जैसा असर दिखा। इससे पहले 26 मार्च को 41.6 और 27 मार्च को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस होने के कारण प्रयागराज प्रदेश में दो दिन सर्वाधिक गर्म था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें