UP firozabad Step Father Raped 8 year old Step Daughter left her bleeding on terrace at night हैवानियत! रात में पास सोए सौतेले पिता ने किया मासूम बच्ची से रेप, खून बहता देख छत पर छोड़कर भागा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP firozabad Step Father Raped 8 year old Step Daughter left her bleeding on terrace at night

हैवानियत! रात में पास सोए सौतेले पिता ने किया मासूम बच्ची से रेप, खून बहता देख छत पर छोड़कर भागा

यूपी के फिरोजाबाद में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। सौतेले पिता ने पास सोई मासूम बच्ची का रेप किया और फिर खून बहता देख उसे नाजुक हालत में छत पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची सुबह तक बेसुध ऐसे ही छत पर पड़ी रही। सुबह मां ने देखा तो होश उड़ गए।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, फिरोजाबादFri, 2 May 2025 06:55 AM
share Share
Follow Us on
हैवानियत! रात में पास सोए सौतेले पिता ने किया मासूम बच्ची से रेप, खून बहता देख छत पर छोड़कर भागा

यूपी के फिरोजाबाद में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। सौतेले पिता ने पास सोई मासूम बच्ची का रेप किया और फिर खून बहता देख उसे नाजुक हालत में छत पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची सुबह तक बेसुध ऐसे ही छत पर पड़ी रही। सुबह मां ने देखा तो होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि मक्खनपुर क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने रात में सोते वक्त आठ साल की बेटी से दुष्कर्म किया। उसके बाद बेटी को छत पर ही लहूलुहान स्थिति में छोड़ वह फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी बबलू की दूसरी शादी हुई है। दूसरी पत्नी के पहले पति से दो बच्चे हैं, जो मां के साथ बबलू के घर पर ही रहते हैं। घटना बुधवार रात की है। बबलू 8 वर्षीय अपनी सौतेली बेटी के साथ छत पर सो रहा था। उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ नीचे सो रही थी। आरोप है कि रात में बबलू ने अपनी सौतेली बेटी के साथ में दुष्कर्म किया। इसके बाद में वह मौके से फरार हो गया। सुबह जब पत्नी छत पर गई तो बेटी की हालत देख हैरत में पड़ गई। रोते हुए बेटी ने रात में घटी पूरी घटना की जानकारी मां को दी।

ये भी पढ़ें:सजा था मंडप, दुल्हन भी तैयार लेकिन शादी से ठीक 4 घंटे पहले दूल्हा ही गायब

इधर जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। पीड़िता ने बेटी के साथ थाने पहुंच कर अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।