Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP bareilly two girls left studies and changed three cities after harassed by sister brother in law

दीदी के देवर से डरकर दो बहनों ने छोड़ी पढ़ाई, नहीं रुका तो गांव छोड़ा, बदले तीन शहर

  • बड़ी बेटी का देवर छोटी बेटियों के कॉलेज आने-जाने के दौरान उनसे छेड़छाड़ करता है। वह उनका पीछा कर फब्तियां कसता है। शिकायत उन्होंने दामाद और उसके पिता से की। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, नवाबगंजFri, 14 Feb 2025 10:34 AM
share Share
Follow Us on
दीदी के देवर से डरकर दो बहनों ने छोड़ी पढ़ाई, नहीं रुका तो गांव छोड़ा, बदले तीन शहर

नवाबगंज में दीदी के देवर की छेड़खानी के डर से दो छात्राओं ने गांव छोड़ दिया। अब आरोपी धमकी दे रहा है। पिता ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले ग्रामीण की दो बेटिया कॉलेज में पढाई करती थी। उसका आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी का देवर उनके कॉलेज आने-जाने के दौरान उनसे छेड़छाड़ करता है। वह उनका पीछा कर फब्तियां कसता है। शिकायत उन्होंने दामाद और उसके पिता से की। फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परेशान होकर उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को नवाबगंज के गांव में रहने वाले उनके मामा के घर भेज दिया।

आरोपी वहां भी जाकर उनसे छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने फिर उसके पिता से इसकी शिकायत की। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उनकी बेटियों को फोन कर धमकाने लगा। परेशान होकर वह अपने परिवार को साथ ले नोएडा चले गए। लेकिन वह नोएडा जाकर भी उनकी बेटियों को परेशान करने लगा। उसके डर से उनकी बेटियों ने पढ़ाई भी छोड़ दी। परेशान पिता ने गुरुवार को थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:पुलिस भर्ती: मुश्किलें भुलाकर की जी तोड़ मेहनत, 12 सहेलियां साथ बनेंगी सिपाही

तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप

देवरनियां कस्बे के फिश हैचरी में नौकरी करने वाला ग्रामीण का तालाब का शव तालाब में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। ग्रामीण की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। धर्मपुर निवासी द्वारिया प्रसाद पुत्र ज्वाला प्रसाद देवरनियां कस्बे में राज खान हाजी, इज्जतनगर की फिश हैचरी में नौकरी करता था। देवरनियां का इकबाल हैचरी में पम्प से तालाब में पानी भरने का काम करता था।

बुधवार दोपहर दो बजे द्वारिका खेत पर काम कर रहा था। इकबाल बाइक से घर जा रहा था। तभी द्वारिका हैचरी पर जाने को उसकी बाइक पर बैठ गया। इकबाल का घर हैचरी जाने वाले रास्ते पर है और उसके घर से हैचरी मात्र 100 मीटर की दूरी पर है। इकबाल ने द्वारिका को अपने घर के सामने छोड़ दिया और वह घर चला गया। इसके बाद जब रात तक द्वारिका घर नहीं लौटा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें