Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Family Counselling Center Husband Wife Dispute over Comments on Skin color seeing woman without makeup

शादी के बाद बिन मेकअप पत्नी को देख हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा, कहा- फोटो में दिखाई थी गोरी

आगरा में एक अजीब मामला देखने को मिला। एक पति ने पत्नी को इस बात पर ताने मारने शुरू कर दिए कि उसका रंग सांवला है। इस बात से नाराज पत्नी पती को छोड़कर मायके चली गई। विवाद बढ़कर पुलिस तक पहुंच गा। पुलिस के सामने पति ने बताया कि लड़की दिखाई गई तो गोरी थी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराFri, 20 Sep 2024 02:36 AM
share Share

आगरा में एक अजीब मामला देखने को मिला। एक पति ने पत्नी को इस बात पर ताने मारने शुरू कर दिए कि उसका रंग सांवला है। इस बात से नाराज पत्नी पती को छोड़कर मायके चली गई। विवाद बढ़कर पुलिस तक पहुंच गा। पुलिस के सामने पति ने बताया कि लड़की दिखाई गई तो गोरी थी। शादी के लिए फोटो आई उसमें भी गोरी दिखी। शादी के बाद बिना मेकअप के देखा तो रंग सांवला लगा। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच रार शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि आए दिन सांवले रंग और अन्य तानों के चलते मामला इतना बढ़ गया कि युवती मायके आ गई। पुलिस से शिकायत कर दी।

मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया। दोनों की काउंसलिंग कराई गई है। समझौता होने वाला है। कहा गया था कि 2022 में युवती की शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों आगरा से ही हैं। पति ने पत्नी के रंग को लेकर ताने मारना शुरू कर दिया था। यह भी बोलता था कि फोटो में ही खूबसूरत दिखती है। वैसे तो आंखें भी छोटी-बड़ी हैं। फोटो में बड़ी-बड़ी आंखें दिख रही थीं। हकीकत में बटन जैसी हैं। उसे फोटो में भी लड़की गोरी लगी थी लेकिन असल में रंग सांवला है। युवती को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। जब पति बात-बात पर ताने देने लगा तो दो माह पहले वह मायके आ गई। पुलिस से शिकायत कर दी।

ये भी पढ़े:गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका पर फैसला आज,रेप केस में उम्र कैद की काट रहे सजा

महिला ने अपनी शिकायत में पति के साथ ससुरालीजनों को भी आरोपित किया। उसने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा शिकायत दर्ज करवाई थी। काउंसलिंग में हकीकत सामने आई। अब दोनों के बीच समझौता करायाजारहाहै। पति का कहना है कि उसके साथ भी धोखा किया गया है क्योंकि उसे फोटो में गोरी गिखाई गई थी और मिलने पर मेकअप के साथ मिलवाया गया। वहीं पत्नी का कहना है कि इन्हीं तानों से वो परेशान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें