Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra Ex Armymen Murder Son with License pistol for talking to him in loud voice father was drunk

बेटे ने ऊंची आवाज में की पिता से बात, पूर्व फौजी बाप ने गुस्से में गोली मारकर की हत्या

आगरा में पूर्व फौजी ने गुस्से में बेटे को मार डाला। आरोपी धीरज गुर्जर ने 16 साल के बेटे विवेक को नशे में गोली मार दी। नशे में क्लेश करते पिता को बेटे ने तेज आवाज में घर के अंदर जाने के लिए बोला था। फौजी ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मारी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, आगराThu, 22 Aug 2024 05:46 AM
share Share

आगरा में राजपुर चुंगी उखर्रा (सदर) निवासी रिटायर्ड फौजी धीरज गुर्जर ने बुधवार शाम सीने पर गोली मारकर 16 वर्षीय बेटे विवेक गुर्जर की हत्या कर दी। आरोप है कि धीरज नशे में था। बेटे ने नशे में गाली देने पर पिता से ऊंची आवाज में बात की थी। पिता ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मार दी। उसकी अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई।

घटना शाम करीब सात बजे की है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि विवेक गुर्जर कक्षा नौ का छात्र था। घटना के समय भैंस की सानी लगा रहा था। छानबीन में पता चला कि धीरज गुर्जर शराब पीने का आदी है। सुबह से घर में क्लेश कर रहा था। बेटे से भी विवाद हुआ था। बेटे ने भी गुस्से में पिता से ऊंची आवाज में बात की थी।

शाम को बेटे ने पिता से बोला कि यहां हंगामा मत करो, अंदर जाओ। लोग तमाशा देख रहे हैं। विवेक को उम्मीद नहीं थी कि पिता गुस्से में अंदर से पिस्टल ले आएगा। पिता ने आते ही सीधे फायर कर दिया। गोली विवेक के सीने के पास लगी। वहवहींगिरपड़ा।

ये भी पढ़े:Video: सिंघम अवतार में देवरिया एसपी डंडा लेकर डिवाइडर कूदे, दौड़ लगाकर रोकी भीड़

बेटे की तेज आवाज पिता को नागवार गुजरी, ले ली जान
आगरा के राजपुर चुंगी उखर्रा (सदर) निवासी रिटायर फौजी धीरज गुर्जर ने बुधवार की शाम सीने पर गोली मारकर अपने 16 वर्षीय बेटे विवेक गुर्जर की हत्या कर दी। आरोप है कि धीरज नशे में था। बेटे ने नशे में गाली देने पर पिता से ऊंची आवाज में बात की थी। पिता ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से बेटे के सीने पर गोली मार दी। उसे अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिला।

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि विवेक गुर्जर कक्षा नौ का छात्र था। धीरज गुर्जर शराब पीने का आदी है। सुबह से घर में क्लेश कर रहा था। बेटे से भी विवाद हुआ था। बेटे ने भी गुस्से में पिता से ऊंची आवाजमेंबातकीथी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें