Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सुल्तानपुरUttar Pradesh Teachers Union Protests for Old Pension Scheme and Educational Issues

पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन चलता रहेगा:सभापति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संघ के अध्यक्ष सभापति तिवारी ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने सरकार पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरTue, 10 Sep 2024 05:49 PM
share Share

सुलतानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संघ के प्रादेश अध्यक्ष सभापति तिवारी ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं को नजर अंदाज करके राष्ट्र विकसित नहीं हो सकता। कहा, जब तक हमें पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती, तब तक हमारा यह आंदोलन चलता रहेगा। मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।

प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ओपीएस बिना हमारे हित अधूरे हैं। सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों को एनपीएस- यूपीएस के मायाजाल में फंसा रही है। प्रदेश संगठन मंत्री अर्चना त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षा का बाजारीकरण कर रही है। भ्रष्टाचार पराकाष्ठा पर है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में गिरावट जारी है। इसी के साथ सरकार की साख को बट्टा लग रहा है। संघ के संरक्षक आरपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 की धारा 21 जिसमें सेवा सुरक्षा संबंधी प्रावधान था, उसे यथावत रखा जाए। प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति एवं बाधा रहित वेतन दिया जाना चाहिए। शिक्षकों को नियमित पदोन्नति निर्विघ्न रूप से मिलनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षकों को सरकार और अधिकारियों की कार्यशैली की वजह से समस्याओं के भंवर जाल में फंसा दिया गया है। जब तक समस्याओं का हल नहीं हो जाता,तब तक हम सब संघर्षरत रहेंगें। हमें विषम परिस्थित में भी एकजुटता बनाए रखना है। मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा, एनपीएस के तहत इस जिले में अप्रैल 2005 से मार्च 2018 तक शिक्षकों के वेतन से न तो कटौती हुई और न ही राज्यांश खातों में जमा कराया गया। जिला मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहा, एडेड माध्यमिक विद्यालयों में वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए तथा उनके लिए सेवा नियमावली लागू की जाए। धरने को प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ.केडी सिंह, दिनेश प्रताप सिंह,अध्यक्ष अजय कुमार ओझा व रीना सिंह ने संबोधित किया। संचालन हवलदार सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें