Exhibition Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Sultanpur सुलतानपुर-अहिल्याबाई का जीवन शौर्य और सेवा का अप्रतिम उदाहरण : सुशील, Sultanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsExhibition Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Sultanpur

सुलतानपुर-अहिल्याबाई का जीवन शौर्य और सेवा का अप्रतिम उदाहरण : सुशील

Sultanpur News - सुलतानपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSat, 24 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
सुलतानपुर-अहिल्याबाई का जीवन शौर्य और सेवा का अप्रतिम उदाहरण : सुशील

सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर के 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,विधायक राजप्रसाद उपाध्याय व भाजपा नेता ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी व अन्य पार्टीजनों की मौजूदगी में फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी ने प्रदर्शनी में उनके जीवन से जुड़े हर पहलुओं का विधिवत अवलोकन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य,सेवा, समर्पण, संयम और सादगी का अप्रितम उदाहरण है। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रदर्शनी शुभारंभ के अवसर पर घनश्याम चौहान, डॉ प्रीति प्रकाश, विजय त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, अरुण जायसवाल, संजय सोमवंशी, आशीष सिंह रानू, डॉ रामजी गुप्ता, चन्दन नारायन सिंह, रेखा निषाद, सुमन राव कोरी, डिंपल सिंह, रामेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह, दिनेश चौरसिया, राम जतन यादव, संतोष सिंह, लक्ष्मी सिंह, कोकिला तिवारी, रेनू सिंह, राजीव सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।