Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Nikay Chunav Result: BJP alone got more votes than SP-BSP and Congress

यूपी में विपक्ष मोर्चा बनाकर भी क्या कर लेगा? निकाय चुनाव में BJP को अकेले SP, BSP, कांग्रेस से ज्यादा वोट

UP Nikay Chunav Result:  इस बारश यूपी निकाय चुनाव में मत प्रतिशत की बात करें तो अकेले बीजेपी के मत प्रतिशत तीनों विपक्षी पार्टी के कुल मत प्रतिशत से ज्यादा है। हर मोर्चे पर भारी पड़ी।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 15 May 2023 06:52 AM
share Share

यूपी में विपक्ष मोर्चा बनाकर भी क्या कर लेगा? लोकसभा चुनाव के लिए मोर्चा बनाकर बीजेपी को हराने की रणनीति कितनी कारगर होगी? यह देखने की बात है पर अभी बीजेपी ने निकाय चुनाव में विपक्ष को चित कर दिया है।  बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। सभी 17 नगर निगमों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। बीजेपी अपने प्रमुख विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस पर हर मोर्चे पर भारी पड़ी। इस बार निकाय चुनाव में मत प्रतिशत की बात करें तो अकेले बीजेपी के मत प्रतिशत तीनों विपक्षी पार्टी के कुल मत प्रतिशत से ज्यादा है। बीजेपी को 31.22 परिषद मत मिले हैं। वही कांग्रेस, सपा, बसपा, को कुल 28.65% वोट हासिल हुए हैं।  

चुनाव में भले ही सपा का खाता नहीं खुला लेकिन प्रदेश की 17 नगर निगमों में से नौ पर समाजवादी पार्टी ने ही भाजपा को सीधी टक्कर दी। सपा 9 मेयर की सीटों पर नंबर दो पर रही। सपा को 14.94 प्रतिशत वोट मिले। बसपा भी चार सीटों सहारनपुर, मथुरा, गाजियाबाद और आगरा में नंबर दो पर रही। बसपा को  8.8 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस  शाहजहांपुर, मुरादाबाद और झांसी में दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस को 4.90 प्रतिशत वोट हासिल हुए। वहीं पिछले  निकाय चुनाव की बात करें तो सपा को 28 प्रतिशत, बसपा को 14.3 प्रतिशत और कांग्रेस को 10 प्रतिशत मत मिले थे। यह आंकड़े बता रहे हैं कि बीजेपी और मजबूत होती दिख रही है।

पिछले और इस बार निकाय चुनाव में प्रमुख दलों के वोटिंग प्रतिशत

दल     साल 2017      2023
भाजपा     30.8         32.22
सपा       18             14.94
बसपा     14.3             8.81
कांग्रेस     10              4.90

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें