Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Teri tang chhalni karunga In Agra two students made a reel after fairing on teacher said 40 have to be shot now 39 are left

VIDEO: तेरी टांग छलनी करेंगे, 40 गोली मारनी है, 39 रह गई...आगरा में दो छात्रों ने टीचर को गोली मारने के बाद बनाई रील

आगरा में दो छात्रों ने एक टीचर को गोली मार दी। गोली मारने के बाद रील बनाई। रील में दोनों छात्र कह रहे हैं कि तेरी टांग छलनी करनी है। तुझे 40 गोली मारनी है, अभी एक मारी है, 39 बाकी है।

VIDEO: तेरी टांग छलनी करेंगे, 40 गोली मारनी है, 39 रह गई...आगरा में दो छात्रों ने टीचर को गोली मारने के बाद बनाई रील
Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, आगराThu, 5 Oct 2023 05:32 PM
हमें फॉलो करें

आगरा में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक टीचर को उससे ही पढ़ चुके दो छात्रों ने गोली मार दी। दोनों छात्र टीचर के पास बाइक से पहुंचे और बाहर बुलाने के बाद पैर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद फरार हो गए। टीचर इस बात से अनजान है कि दोनों ने गोली क्यों मारी। पुलिस भी मामले की जांच में लगी है। इसी बीच दोनों छात्रों ने गोली मारने के बाद रील बनाकर सनसनी फैला दी। रील में दोनों छात्र कह रहे हैं कि तेरी टांग छलनी करनी है। कुल 40 गोली मारनी है। अब 39 रह गई है। 

आगरा में खंदौली के मलूपुर निवासी सुमित रामस्वरूप एक स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल के बाद वो खंदौली में ही अपनी कोचिंग चलाते हैं। सुमित के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे वो बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी समय बाइक से उनके पूर्व छात्र तरुण और उत्तम आए। तरुण ने आवाज देकर बाहर बुलाया। वो जैसे ही बाहर पहुंचे तरुण ने उत्तम से तमंचा लेकर फायर कर दिया। गोली उनके पैर से रगड़ती हुई निकल है। टीचर की सूचना  पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल टीचर को भी नहीं पता है कि उन्हें गोली क्यों मारी गई।

इधर, पुलिस दोनों छात्रों की तलाश में जुटी थी, उधर दोनों का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह टीचर को गालियां देते हुए गोली मारने की बात कह रहे हैं। दोनों यह भी कह रहे हैं कि तेरी टांग छलनी करनी है। कुल 40 गोलियां मारनी हैं। एक मारी है। अभी 39 बाकी हैं।

छह महीने जेल में रहना है फिर बाहर आकर गोली मारनी है। दोनों छात्र रील में एक दूसरे से अजब अंदाज में अपने दुस्साहस को बयां कर रहे हैं और हामी भी भराते नजर आ रहे हैं। पुलिस को भी रील दे दी गई है। पुलिस ने जांच में रील को भी शामिल कर लिया है। 

वारदात के बाद से इलाके के छात्रों में भी दहशत है। केवल रील के लिए अगर इस वारदात को अंजाम दिया गया है तो बेहद खतरनाक प्रवृत्ति मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों छात्रों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि गोली मारने के पीछे मंशा क्या थी। दोनों ने तमंचा कहां से लिया यह भी पुलिस पता लगाने की कोशिश करेगी।

फैजल कहते हैं मुझसे, कैसे गोली देई, ठांय कैसे गिर गया भेंय...
आरोपियों ने शिक्षक को गोली मारने के बाद मोबाइल से एक रील भी बनाई। उसे खुद ही फेसबुक पर अपलोड करके वायरल किया। वीडियो में दोनों हमलावरों की बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों को पकड़े जाने और पुलिस का कोई खौफ नहीं था। दोनों हंस रहे थे। फिल्मी अंदाज में अपनी दहशत पैदा करने का प्रयास कर रहे थे। डॉयलाग बोल रहे थे।

वायरल वीडियो में एक आरोपी कह रहा है हां सच्चा कैसे गोली देई, ठांय कैसे गिर गया भेंय। मुझ ऐसे ही फैजल नही कहते हैं। दूसरे ने कहा गैंगस्टर कहते हैं। चार छः दिन और रुक। छह महीने बाद फिर हमारी बारी आएगी। तेरी टांग को छलनी करूंगा। 40 गोली मारूंगा। अभी 39 गोली और बकाया रह गई हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें