Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Relationship broke down love Nephew took away aunt before his own marriage

मोहब्बत में रिश्ते हुए तार-तार: खुद की शादी से पहले बुआ को उठा ले गया भतीजा

नाबालिग बुआ-भतीजे की अनोखी प्रेम कहानी इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। 15 मार्च को भतीजा अपनी बुआ को लेकर रफूचक्कर हो गया। जबकि भतीजे की अगले माह शादी होने वाली थी। बुआ और भतीजे की उम्र महज 16 ...

Dinesh Rathour हिंदुस्तान, हमीरपुरSat, 23 March 2024 09:10 AM
share Share

नाबालिग बुआ-भतीजे की अनोखी प्रेम कहानी इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं। 15 मार्च को भतीजा अपनी बुआ को लेकर रफूचक्कर हो गया। जबकि भतीजे की अगले माह शादी होने वाली थी। बुआ और भतीजे की उम्र महज 16 साल है। किशोरी के पिता ने अपहरण की तहरीर दी है, लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं लिखी गई है। दोनों के सूरत (गुजरात) में होने की जानकारी भी मिली है। मौदहा थाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 मार्च को 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही किशोर पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिता ने बताया कि जिस समय उसकी बेटी का अपहरण हुआ तब उसकी बड़ी बेटी घर पर ही थी।

आरोपी किशोर अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुसा और पुत्री को डरा-धमकाकर जबरन उठा ले गया। जब वह घर आया तब उसे इस घटना की जानकारी हुई। शिकायत लेकर वह किशोर के घर पहुंचा तो उसे उसके परिजनों ने जान-माल की धमकी देनी शुरू कर दी। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। किशोरी आरोपी किशोर की रिश्ते में बुआ लगती है। जिसके बाद से मामला और सुर्खियां बटोर रहा है। 

किशोर की आगामी 21 अप्रैल को शादी होनी वाली थी। अपनी शादी से महज एक माह पूर्व ही किशोर की इस हरकत पर ग्रामीण भी सन्न हैं। ग्रामीण बताते हैं कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर के साथ ही आरोपी का स्कूल का लीविंग सर्टिफिकेट भी दिया है, जिसमें आरोपी की जन्म तिथि सात मार्च 2008 दर्ज है। मौदहा कोतवाल रामआसरे सरोज का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। एक दरोगा को इसमें लगाया गया है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें