Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़highest voting percentage in karhal akhilesh yadav seat then also 1974 record not broken

UP Election 2022: मैनपुरी में सबसे ज्यादा करहल में वोटिंग लेकिन नहीं टूट पाया 1974 का रिकॉर्ड

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने से प्रदेश की वीवीआईपी सीट बनी करहल में वोटरों ने खूब उत्साह दिखाया। यहां पूरे जिले में सर्वाधिक 65. 3 फीसदी मतदान हुआ। लेकिन इस बार...

UP Election 2022: मैनपुरी में सबसे ज्यादा करहल में वोटिंग लेकिन नहीं टूट पाया 1974 का रिकॉर्ड
Ajay Singh वरिष्‍ठ संवाददाता , मैनपुरी Mon, 21 Feb 2022 02:36 AM
हमें फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने से प्रदेश की वीवीआईपी सीट बनी करहल में वोटरों ने खूब उत्साह दिखाया। यहां पूरे जिले में सर्वाधिक 65. 3 फीसदी मतदान हुआ।

लेकिन इस बार का मतदान सन् 1974 का रिकार्ड नहीं तोड़ पाया। तब करहल सीट पर 71. 49 फीसदी मतदान हुआ था।

 

2022 के चुनाव में मैनपुरी जिले में 64 फीसदी वोटिंग हुई। लेकिन चर्चा में करहल का मतदान है। करहल सीट पर परिसीमन और आरक्षण बदलता रहा है। आजादी के बाद सन् 1951 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में करहल क्षेत्र दो विधानसभा क्षेत्र में शामिल था। करहल-भोगांव सीट पर 38. 39 प्रतिशत और करहल शिकोहाबाद सीट पर 48. 47 फीसदी मतदान हुआ। सन् 1957 में करहल स्वतंत्र सीट बनी लेकिन आरक्षित हो गयी। तब यहां मतदान साठ प्रतिशत को छू नहीं पाया। लेकिन सन् 1974 में इस सीट के सामान्य होते ही मतदाताओं ने बंपर वोटिंग शुरू कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें