Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़friendship on facebook love married in temple kannauj couple suraj and priyanka love story

प्यार किया तो डरना क्या, खूब चर्चा में है कन्नौज के सूरज और प्रियंका की लव स्टोरी

कन्नौज में एक प्रेमी जोड़े की लव स्टोरी चर्चा में है। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। मंगलवार को प्रियंका घर के बंदिशें तोड़कर अपने प्रेमी सूरज पटेल से शादी कर ली।

Deep Pandey हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 28 March 2024 08:36 AM
share Share

 प्यार किया तो डरना क्या, यह एक फ़िल्म के नाम का टाइटल है। लेकिन यह टाइटल कब किसी के जीवन पर फिट बैठ जाए। यह कोई नहीं जानता, ऐसी ही प्रेम कहानी यूपी के कन्नौज जिले में थाना क्षेत्र के ग्राम ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की है। जोकि उनकी लव स्टोरी पर सटीक बैठता है। इस समय दोनों की शादी सोशल मीडिया में छाई हुई है।

दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले सोसल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान दोनों के परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। लेकिन मंगलवार को प्रियंका घर के बंदिशें तोड़कर अपने प्रेमी सूरज पटेल के घर पहुंच गई और शादी कर हमेशा उसके घर में रहने की बात कही। जिसके बाद सूरज पटेल के परिजन भौचक्के रह गए। हालांकि सूरज के परिजनों को इस शादी से कोई एतराज नहीं था। लेकिन प्रियंका के मां और पिता को यह शादी मंजूर नही थी और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन दोनों बालिग होने के कारण पुलिस ने उनके मामले में हस्ताछेप करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने बुधवार को दौलत धाम मंदिर में  भगवान को साक्षी मानकर शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। 

फेसबुक पर सूरज और प्रियंका की हुई थी मुलाकात

ख़बरामऊ निवासी सूरज पटेल और बरगांव निवासी प्रियंका कुशवाहा की लव स्टोरी की शुरुआत किसी बॉलीवुड फिल्म की तरह हुई। एक साल पहले फेसबुक के जरिए से दोनों की मुलाकात हुई। सूरज पटेल थाना क्षेत्र के ग्राम ख़बरामऊ निवासी है् जबकि प्रियंका कुशवाहा गुरसहायगंज कोतवाली के बरगांव निवासी है। पहले सूरज ने प्रियंका को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसे प्रियंका ने स्वीकार कर लिया। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई। उन्हें मालूम नहीं पड़ा और दोनों ने शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला किया। इसी बीच प्रियंका के घरवालों को उसके अफेयर की जानकारी हो गई। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। क्षेत्र में यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें