Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़angry wife hanged herself in Bewar Mainpuri after quarrel with husband on karva chauth 2022

करवा चौथ पर हुआ पति से झगड़ा, गुस्साई पत्नी ने फांसी से लटककर दी जान

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करवा चौथ की रात एक पत्नी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक महिला का अपने पति से झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से उसकी पूजा भी पूरी नहीं हो पाई थी।

Atul Gupta संवाददाता, मैनपुरीFri, 14 Oct 2022 03:54 PM
share Share

बेवर में करवाचौथ के दिन चांद देखने से पहले पति की पूजा करने की परंपरा है। लेकिन पति घर में आया और पत्नी से झगड़ बैठा। इस झगड़े से नाराज पत्नी कमरे में जाकर सो गई और रात में किसी समय फांसी लगा ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने सूचना दर्ज की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप भी लगाया है।

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर खास से जुड़ा है। यहां के निवासी सतेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि वह पल्लेदारी का काम करता है। करवाचौथ के दिन वह घर आया तो उसका पत्नी शीला देवी से विवाद हो गया। पूजा होने से पहले पत्नी झगड़ा करने लगी। जिसके चलते पूजा भी नहीं हो पायी। रात को वह बरामदे में और पत्नी कमरे में जाकर सो गई। रात में किसी समय पत्नी ने साड़ी से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह 5 बजे उसने कमरे में झांककर देखा तो शव फांसी पर लटका था। शोर मचाकर उसने शव उतारा।

मायके पक्ष के लोग लगा रहे हत्या का आरोप

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पति सतेंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजन सतेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें