Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सोनभद्रGrand Tiranga March in Sonbhadra Led by Mirzapur RTO for Har Ghar Tiranga Campaign

परिवहन विभाग ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में मिर्जापुर आरटीओ राजेश वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रWed, 14 Aug 2024 11:45 AM
share Share

सोनभद्र। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में मिर्जापुर आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष गुंजता रहा। हाथों में तिरंगा और जुबां पर वंदेमातरम के साथ एआरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों ने यात्रा निकाली। इस दौरान तिरंगा का वितरण भी किया गया। आरटीओ राजेश वर्मा ने कहा कि हर भारतीय तिरंगा को शान से फहराता देखकर गर्व का अनुभव करता है। इस अभियान के जरिए हर घर पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर संभागीय निरीक्षक आलोक यादव, वरिष्ठ लिपिक कृपाकर दूबे, ललित त्रिपाठी, विनोद सोनकर, अनूप सिंह आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें