राज्यपाल ने धनुर्विद्या केंद्र का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने रविवार को बभनी ब्लाक के चपकी कारिडाह में धनुर्विद्या केंद्र उद्घाटन किया। दोपहर लगभग 12.30 पर म्योरपुर हवाई पट्टी पहुंचे राज्यपाल का यहाँ जिले के विधायकों व...

बभनी (सोनभद्र)। Sun, 1 July 2018 10:31 AM
share Share

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने रविवार को बभनी ब्लाक के चपकी कारिडाह में धनुर्विद्या केंद्र उद्घाटन किया। दोपहर लगभग 12.30 पर म्योरपुर हवाई पट्टी पहुंचे राज्यपाल का यहाँ जिले के विधायकों व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उसके बाद राज्यपाल कार से बभनी के लिए रवाना हुए। यहाँ पर चपकी कारिडाह में बने रानी दुर्गावती धनुर्विद्या केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी में भी हाथ आजमाया। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने उन्हें तीर-धनुष चलाने का तरीका बताया। उसके बाद राज्यपाल वहीँ पर आयोजित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने चले गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें