Empowerment of Disabled Employees NTPC Vindhyachal Hosts Dialogue Session कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं की साझा, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsEmpowerment of Disabled Employees NTPC Vindhyachal Hosts Dialogue Session

कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं की साझा

Sonbhadra News - एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण के लिए एक संवाद सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में प्रमुख मानव संसाधन राकेश अरोड़ा ने कार्यस्थल की चिंताओं को समझने और दिव्यांग कर्मचारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रSat, 17 May 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
कार्यस्थल से जुड़ी समस्याएं की साझा

अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने दिव्यांग कर्मचारियों के सशक्तिकरण हेतु एक संवाद सत्र का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता राकेश अरोड़ा, प्रमुख मानव संसाधन (विंध्याचल) ने की। संवाद सत्र का उद्देश्य कार्यस्थल से जुड़ी चिंताओं को समझना तथा निर्णय-निर्माण में दिव्यांग कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।इस अवसर पर सुश्री मृणालिनी (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), प्रणव वर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन) एवं विकास सिंह (उप महाप्रबंधक, नगर अनुरक्षण) मुख्य रूप से उपस्थित रहे और कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुना व उनके साथ सार्थक संवाद किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।