Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़शाहजहांपुरThousands of acres of paddy threatened due to breakdown of Saradha canal branch

शारदा नहर ब्रांच की झाल टूटने से हजारों एकड़ धान पर खतरा

शारदा नहर मेन ब्रांच की झाल टूट जाने से रजवहा और उससे जुड़े सभी माइनर को पानी मिलना बंद हो गया। इलाके के किसान हजारों एकड़ धान की फसल की सिंचाई के लिए परेशान...

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरSun, 6 Sep 2020 09:51 PM
share Share

शारदा नहर मेन ब्रांच की झाल टूट जाने से रजवहा और उससे जुड़े सभी माइनर को पानी मिलना बंद हो गया। इलाके के किसान हजारों एकड़ धान की फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। किसानों ने तत्काल झाल बनवाने की मांग की है।करीब एक शताब्दी पहले अंग्रेजी शासन में खुदी शारदा नहर मेन ब्रांच के साथ ही साइड के इलाकों तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए रजवाहे खोदे गए थे। मेन ब्रांच में झाल बनवाई गई, जिससे मेन ब्रांच का पानी रूककर रजवहे में जा सके। जगह-जगह रजवाहे से माईनर निकालकर अधिक कृषि भूमि तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने का जतन किया गया। रजवहे और रजवहे से निकले कई माईनर से इलाके की हजारों एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई होती है। मेन ब्रांच में बहाव रोककर पानी का तल उठाने के लिए एक सदी पुरानी झाल बेहद खस्ता हाल हो गई थी। दो दिन पहले झाल का आधा हिस्सा ढह गया। झाल टूट जाने से मेन ब्रांच के पानी का तल नीचा हो गया है। रजवाहे में मेन ब्रांच का पानी जाना बंद हो गया है। इससे रजवाहे और उससे जुड़ी माईनर नहरों को पानी मिलना बंद हो गया है। रजवाहे और माईनर पर सिंचाई के लिए निर्भर किसान धान और गन्ने की सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं। किसानों का कहना है जल्द झाल का निर्माण नहीं हुआ तो किसानों को करारी चपत लगेगी। किसानों ने नहर विभाग से तत्काल झाल बनवाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें