Police Detain Backward Class Front Workers Protesting Against Rape Incident in Kaushambi जगह-जगह नजरबंद किए गए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsPolice Detain Backward Class Front Workers Protesting Against Rape Incident in Kaushambi

जगह-जगह नजरबंद किए गए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता

Santkabir-nagar News - राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया, जब वे कौशांबी में दुष्कर्म की घटना के खिलाफ ज्ञापन देने जा रहे थे। प्रशासन ने एहतियातन कार्यकर्ताओं को घरों में रोकने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरSun, 15 June 2025 05:19 AM
share Share
Follow Us on
जगह-जगह नजरबंद किए गए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता

मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शुक्रवार देर रात से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ता कौशांबी में हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। प्रशासन को जब इस विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिली, तो एहतियातन विभिन्न स्थानों पर मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घरों में ही रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मद्धेशिया को पुलिस चौकी राजेडीहा द्वारा उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया। वहीं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में हरिप्रसाद गौतम को बेलहर कला, शिवकुमार चौहान को दुधारा थाना और उदय राज विद्यार्थी को चौकी बनकसिया पर नजरबंद किया गया।

कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी घरों में ही रोका गया, जबकि कुछ कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे, जिन्हें महिला थाना पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मोर्चा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे शांतिपूर्वक तरीके से ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। कौशांबी जिले में हुई अमानवीय घटना को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश है। इसी क्रम में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संतकबीरनगर में विरोध जताने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।