Tragic Accident on Agra-Lucknow Expressway Young Man Killed by Wrong-Side Biker अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Accident on Agra-Lucknow Expressway Young Man Killed by Wrong-Side Biker

अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mainpuri News - करहल। थाना क्षेत्र से गुजरे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल कट पर गलत साइड से आ रही बाइक ने युवक के टक्कर मार दी।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 15 June 2025 06:14 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

थाना क्षेत्र से गुजरे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे करहल कट पर गलत साइड से आ रही बाइक ने युवक के टक्कर मार दी। जिससे युवक की सैफई ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के पिता ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्थान के जनपद भरतपुर थाना रूपबास क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामभरोसे लाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 मई की शाम 6 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक से उसका पुत्र रवि कुमार करहल जा रहा था। करहल कट पर पहुंचते ही गलत साइड से आयी बाइक संख्या यूपी 75डब्ल्यू 2741 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।

जिससे पुत्र रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने सैफई जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।