सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर अग्रसर है राष्ट्र - उदयराज तिवारी
Santkabir-nagar News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मगहर में मण्डल संकल्प सभा का आयोजन किया गया। भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की, जिसमें गरीब...

मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार की 11 वर्ष के बेमिसाल कार्यकाल पर शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव निषाद के संयोजन में नगर पंचायत मगहर में मण्डल संकल्प सभा सम्पन हुई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता उदय राज तिवारी ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मनोज पाण्डेय कहा कि मोदी सरकार में गरीबों के कल्याण के लिए नित नई-नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुफ्त राशन मिलता है, प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूर्व होने पर महिलाओं को सशक्त बनाने, युवाओं को अवसर देने जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। सबका साथ सबका विकास की भावना से हर क्षेत्र में मोदी ने कार्य करने का काम किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर अत्रेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, धीरज मिश्र, विजय गौड़, अवधेश सिंह, अतुल, चंदन, दीपक, धर्मेंद्र गौड़ सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।