Anger Over Non-Functional Street Lights in Aamasa Panchayat लगने के बाद से ही नहीं जल रहा मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsAnger Over Non-Functional Street Lights in Aamasa Panchayat

लगने के बाद से ही नहीं जल रहा मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट

आमस की सांवकला पंचायत के वार्ड छह में लगाए गए मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट जल नहीं रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। शिकायत के लिए मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 15 June 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
लगने के बाद से ही नहीं जल रहा मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट

आमस की सांवकला पंचायत के वार्ड छह में लगाया गया मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट लगने के बाद से ही नहीं जल रहा है। इससे वार्ड के लोगों में नाराजगी है। शांतनु पाठक, संतोष मिश्रा, रामबली यादव, टिंकू मिश्रा आदि ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत करने के लिए लाइट के नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल किया। लेकिन कोई उनका कॉल रिसीव ही नहीं करता। इस वजह वे इसकी शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लाइट किसी निजी कंपनी द्वारा लगाई गई है। जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

यह हाल आमस प्रखंड के कई वार्डों का है। जहां लाइट लगने के बाद से जल नहीं रहा है। इस वजह दूधिया रोशनी से जगमग होने की जगह वार्ड की गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है। मुखिया मनोज यादव ने भी कई वार्डों में नहीं जलने की बात बताई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।