CM Rekha Gupta said Bhagwant mann is only mask Punjab government is running by aap rejected leaders मान तो मुखौटा हैं, पंजाब को AAP के नकारे नेता चला रहे; लुधियाना में गरजीं रेखा गुप्ता, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsCM Rekha Gupta said Bhagwant mann is only mask Punjab government is running by aap rejected leaders

मान तो मुखौटा हैं, पंजाब को AAP के नकारे नेता चला रहे; लुधियाना में गरजीं रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने आप से पूछा कि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और स्कूलों में सुधार के उनके वादों का क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया, पंजाब में नशे की समस्या खत्म करने के आपके वादे का क्या हुआ? इन सालों में आपने क्या किया है?

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली, पीटीआईSun, 15 June 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
मान तो मुखौटा हैं, पंजाब को AAP के नकारे नेता चला रहे; लुधियाना में गरजीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पंजाब के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान, AAP के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल और बाकी नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पंजाब के समकक्ष भगवंत मान सिर्फ एक मुखौटा हैं,क्योंकि उनकी सरकार आम आदमी पार्टी (आप) के वो नेता चला रहे हैं,जिन्हें दिल्ली के लोगों ने खारिज कर दिया है। वह लुधियाना में 19 जून को लुधियाना पश्चिम सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार करते हुए पत्रकारों से बात कर रही थीं।

यहां की सरकार तो AAP के...

आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि राज्य में नशीले पदार्थों का खतरा व्यापक है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप के शासन में पंजाब को 'चित्ता एक्सप्रेस' में बदल दिया गया है। गुप्ता ने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग समझदारी से मतदान करेंगे और भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाएंगे।

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे,लेकिन अब उनका पर्दाफाश हो गया है। गुप्ता ने पूछा,"जो बड़े-बड़े वादे करके दिल्ली से भाग गए,वे अब पंजाब में बैठे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं 'क्या हुआ तेरा वादा'?" उन्होंने कहा,"केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि उन वादों का क्या हुआ। मैं भगवंत मान से नहीं पूछूंगी क्योंकि वह सिर्फ एक 'मुखौटा' हैं,यहां की सरकार दिल्ली के उन नेताओं द्वारा चलाई जा रही है जिन्हें वहां के लोगों ने खारिज कर दिया है।"

सीएम रेखा गुप्ता ने आप से पूछा कि स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और स्कूलों में सुधार के उनके वादों का क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया, "पंजाब में नशे की समस्या खत्म करने के आपके वादे का क्या हुआ? इन सालों में आपने क्या किया है?... पंजाब में जहरीली शराब पीने से लोग मर गए हैं, आप क्या कर रहे हैं? बिल्डर माफिया के साथ मिलकर आप गरीब किसानों की जमीन छीन रहे हैं। हर गली में, हर स्कूल के बाहर 'चित्ता' बिक रहा है। पंजाब को 'चित्ता एक्सप्रेस' में बदल दिया गया है।"

केजरीवाल सरकार में एक भी सिख मंत्री नहीं था...

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर झूठी पंजाबियत दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,"जब आप एक दशक तक दिल्ली में सत्ता में थे तो केजरीवाल के मंत्रिमंडल में सिख समुदाय से एक भी मंत्री नहीं था। क्या आपको वे सक्षम नहीं लगे? दिल्ली में सत्ता में रहते हुए आपने सिखों के लिए कभी कुछ नहीं किया।" गुप्ता ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद ही सही मायने में शुरू हुई।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने हाल ही में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में वर्तमान भाजपा सरकार में आपको सिख समुदाय से पंजाबी समुदाय से एक मंत्री देखने को मिलेगा। अपने हमले को तेज करते हुए,गुप्ता ने कहा कि मान को शक्तिहीन बना दिया गया है।

उन्होंने दावा किया,"मुख्यमंत्री केवल विज्ञापनों में दिखते हैं,आपने उनके पास क्या छोड़ा है? पंजाब में पूरा प्रशासन दिल्ली के 'आप' के उन खारिज नेताओं द्वारा चलाया जा रहा है। चाहे वह (मनीष) सिसोदिया हों,सत्येंद्र जैन हों,बिभव कुमार हों,राघव चड्ढा हों। इनमें से कौन पंजाब मूल का है? इनमें से कौन पंजाब की समस्याओं को जानता है? वे केवल सत्ता के भूखे हैं। उन्होंने दिल्ली में सत्ता खो दी और तुरंत पंजाब में आ गए।"

गुप्ता ने कहा कि आप ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान पंजाब में हर महिला को प्रति माह 1,000 रुपये देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने पूछा, "साढ़े तीन साल बीत गए,क्या उन्होंने एक रुपया भी दिया है? केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। उन्होंने किसानों को एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) का वादा किया था। क्या उन्होंने दिया?"

केजरीवाल पंजाब में VIP संस्कृति का आनंद ले रहे हैं

रेखा गुप्ता ने कहा,"जब 'आप' सत्ता में आई थी,तो उन्होंने कहा था कि वे वीआईपी संस्कृति खत्म करेंगे,वे बदलाव के लिए यहां आए थे न कि सत्ता के लिए,उन्होंने ऐसी बातें कही थीं।" उन्होंने आरोप लगाया,"लेकिन अब केजरीवाल का पूरा पिछला कैबिनेट पंजाब में बैठा है। वे पंजाब के संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं,किसलिए, वीआईपी संस्कृति का आनंद लेने के लिए। वे लोगों की कड़ी मेहनत की कमाई का उपयोग कर रहे हैं।"

रेखा गुप्ता ने कहा कि इस साल की शुरुआत में जब केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली में सत्ता खो दी और भाजपा ने सरकार बनाई,तो 'आप' सुप्रीमो राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को भूल गए। 'आप' ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल उपचुनाव में अरोड़ा को मैदान में उतारकर राज्यसभा में प्रवेश का अपना रास्ता साफ करना चाहते हैं। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट जनवरी में 'आप' विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी।

पंजाब में वे भ्रष्टाचार की राजनीति में लिप्त हैं...

आम आदमी पार्टी (आप) पर आगे हमला करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा,"पंजाब में वे भ्रष्टाचार की राजनीति में लिप्त हैं। 'आप' की गलत नीतियों के कारण राज्य 4 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है और लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।" उन्होंने आगे कहा,"मैं उन बड़े-बड़े वादों को उजागर करने आई हूं जो उन्होंने दिल्ली में भी किए थे। उन्होंने कहा था कि वे दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बना देंगे,लेकिन उन्होंने अपने शासनकाल में राष्ट्रीय राजधानी को पीछे धकेल दिया। उन्होंने एक भी विकास कार्य नहीं किया,केवल भ्रष्टाचार,विज्ञापन और प्रचार किया।"

गुप्ता ने कहा कि जब 'आप' दिल्ली में सत्ता में थी,तो उनकी योजनाएं ऐसी थीं जहां जमीन पर कुछ भी खर्च नहीं होता था,लेकिन उन योजनाओं के विज्ञापन पर दस गुना अधिक खर्च होता था। उन्होंने कहा,"उन्होंने एक तरल घोल (लिक्विड सॉल्यूशन) की बात की, जिसका उन्होंने दावा किया था कि यह पराली जलाने की प्रथा को रोकेगा और इसका प्रचार करने के लिए उन्होंने 80 करोड़ रुपये खर्च किए। मैं पंजाब के लोगों से पूछना चाहती हूं,क्या आपको कोई तरल घोल मिला,जिसका उन्होंने पराली प्रबंधन के लिए होने का दावा किया था?"