सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सहित तीन घायल
बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार ग्रामीणों की बाइक में टैंपो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी...
बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे बाइक सवार ग्रामीणों की बाइक में टैंपो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर किया गया।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेमरी निवासी नजाकत पुत्र दूल्हे खा अपनी मां जुबेदा व साथी वसीम पुत्र नसीम अहमद के साथ रिश्तेदारी में चंदौसी गया हुआ था। दोपहर 12 बजे के लगभग जैसे ही वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था तो उसकी बाइक चंदौसी बहजोई मार्ग स्थित संभल बाईपास पर पहुंची तो चंदौसी की ही ओर से आ रहे टेंपो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। टककर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से नजाकत की हालत गंभीर बताते हुए उसे रेफर कर दिया गया। टैंपो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर ,और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।