सड़क हादसों में दंपति सहित तीन घायल
Saharanpur News - गुरुवार को नागल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। एक घटना में दूध व्यापारी इसरार को बाइक पर अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरी घटना में शिवकुमार और...

नागल। गुरुवार को थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दंपति सहित तीन घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया। डंघेडा निवासी दूध व्यापारी इसरार सहारनपुर से दूध देकर लौट रहा था। बुधवार रात करीब एक बजे जैसे ही वह सीडकी झबरेड़ा मार्ग पर बोहडुपुर के निकट पहुंचा तभी पीछे की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी भिजवाया। टपरी सहारनपुर मार्ग पर हुई दूसरी घटना में देवबंद के मोहदीनपुर निवासी शिवकुमार पत्नी रेखा के साथ स्कूटी पर सवार हो सहारनपुर जा रहे थे।
सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह भाटखेड़ी के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आई अज्ञात कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा गया। दोनों ही घटनाओं में कार चालक घटना के बाद कार सहित मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी भी घटना में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।